{"_id":"5ca3c218bdec2214216cd506","slug":"rampur-fir-registered-against-azam-khan-on-complaint-of-congress-leader-faisal-lala","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भड़काऊ भाषण के आरोप में आजम के खिलाफ एक और मुकदमा, कांग्रेसी नेता की शिकायत पर दर्ज हुआ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भड़काऊ भाषण के आरोप में आजम के खिलाफ एक और मुकदमा, कांग्रेसी नेता की शिकायत पर दर्ज हुआ केस
Wed, 03 Apr 2019 09:55 AM IST
साहिल धुलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: साहिल धुलिया
Updated Wed, 03 Apr 2019 09:55 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मंत्री और रामपुर संसदीय सीट से सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी आजम खां सपा कार्यालय पर भड़काऊ भाषण देने और आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में फंस गए हैं।
कांग्रेसी नेता फैसल खां की शिकायत के आधार पर जांच के बाद कोतवाली में आजम खां के खिलाफ आईपीसी की धारा 505 (1) (बी), 505 (2) और 125 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष फैसल खां लाला ने सोमवार को डीएम और एसपी से मिलकर शिकायत की थी कि रामपुर लोकसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मोहम्मद आजम खा लगातार भड़काऊ तथा उकसाने वाले भाषण देकर जनता को जिला प्रशासन के खिलाफ भड़काने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
सबूत के तौर पर उन्होंने आजम खां के 29 मार्च 2019 को सपा कार्यालय पर दिए गए भाषण की वीडियो क्लिप भी भेजी थी। वीडियो में आजम खां जिले में तैनात कुछ अधिकारियों के बारे में यह टिप्पणी कर रहे हैं कि उनको रामपुर का माहौल खराब करने के लिए भेजा गया है।

इन अधिकारियों की पूर्व में तैनाती को लेकर भी आजम खां ने टिप्पणी की है। फैसल की शिकायत के आधार पर जिलाधिकारी ने इस मामले में कानूनी राय के लिए निर्देश दिए थे।
कानूनी राय मिलने के बाद मंगलवार को आजम खां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा पुलिस आजम खां के खिलाफ पूर्व में दर्ज मुकदमों में कोर्ट में चार्जशीट लगाने की तैयारी भी कर रही है।