फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ramlila start in moradabad

भय प्रगट कृपाला दीनदयाला कौशल्या हितकारी....

Thu, 29 Sep 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Thu, 29 Sep 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
ramlila start in moradabad
मुरादाबाद में रामलीला का मंचन - फोटो : अमर उजाला
‘भय प्रगट कृपाला दीनदयाला कौशल्या हितकारी हरिषत महतारी मुनि मन हारी अद्भुत रूप विचारी’...अयोध्या में राजा दशरथ के परिवार में भगवान राम, भरत, लक्ष्मण, शत्रुधन के रूप में चार पुत्र रत्नों की प्राप्ति होने की खुशी में सभी अयोध्यावासी नाचने गाने लगे व खुशियां मनाने लगे।
विज्ञापन


लाईनपार स्थित श्रीरामलीला मैदान में श्री रामलीला कमेटी के तत्वाधान में आयोजित हो रहे रामलीला मंचन के दूसरे दिन राजा दशरथ के परिवार में भगवान राम सहित चार पुत्रों का जन्म हुआ और गुरू वशिष्ठ राजा दशरथ के चारों पुत्रों को अपनी कुटिया में शिक्षा दीक्षा के लिये ले गये। नतन कला संगम के कलाकारों द्वारा आलौकिक मंचन प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

 
मंचन के शुभारंभ पर राजा दशरथ के दरबार में गुरू वशिष्ठ का आगमन होता है। गुरू वशिष्ठ और दशरथ के बीच परिवार की अगली पीढ़ी के लिये काफी विचार विमर्श होता है। वशिष्ठजी ने राजा को पुत्र होने की प्रेरणा देते हुए कहा कि महाराज सिंह ऋषि को बुलाकर महायज्ञ करवा लिजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दशराथ जी के द्वारा महाराज सिंह ऋषि को बुलाकर यज्ञ संपंन कराया जाता है। यज्ञ के समय अग्नि देव प्रकट होते है और एक फल राजा दशरथ को देकर कहते है कि आप अपनी तीनों रानियों में बराबर यह फल बाट दो। राजा दशरथ ऋषि के बताये अनुसार अपनी तीनों पत्नियों को बराबर-बराबर फल दे देते है।

जिसके बाद कौशल्या की कोख से भगवान राम का जन्म होता है, कैकेयी से भरत व शत्रुधन व सुमित्रा से लक्ष्मण और शत्रुधन पैदा होते है। चार पुत्रों के कुछ बड़े हो जाने के बाद  गुरू वशिष्ठ का फिर से आगमन होता है और वह राजा के चारों पुत्रों को शिक्षा दीक्षा देने के लिये अपने साथ ले जाते है। 


इस मौके पर समिति के सुरेंद्र कुमार अग्रवाल, राजीव प्रकाश बंसल, संदीप बंसल, नरेश अग्रवाल, अतुल बंसल, मयंक बंसल, रमेश अग्रवाल,  नतन कला संगम के पंकज सोती (डायरेक्टर), सुरेश सागर (स्टेज डायरेक्टर) के निर्देशन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed