फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ramganga wreaks havoc in Khadar, villages surrounded by floods

Moradabad News: खादर में रामगंगा का कहर, बाढ़ से चाैतरफा घिरे गांव

Sat, 09 Aug 2025 03:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 09 Aug 2025 03:04 AM IST
विज्ञापन
Ramganga wreaks havoc in Khadar, villages surrounded by floods
कांठ। खादर क्षेत्र में रामगंगा नदी से भारी तबाही मचाई हुई है। नदी के उफनाने से 20 से भी अधिक गांव बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं। पुलिस और प्रशासन बार-बार ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील कर रहा है। साथ ही बाढ़ पीड़ितों तक राहत सामग्री भी पहुंचाई जा रही है। रामगंगा के रौद्र रूप से देखकर खादरवासी चिंतित हैं।
विज्ञापन

मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण पिछले दिन से कांठ के खादर क्षेत्र में रामगंगा नदी उफनाई हुई है। गांव दरियापुर, रफायतपुर, राजीपुर खद्दर, पाइंदापुर, रामसराय, फजलाबाद, भंकरी, कुम्हरिया जुबला, चकफेरी, चौहरा, कमालपुरी, बेगमपुर, हीरापुर, गोपालपुर, बहादरपुर खद्दर, मल्लीवाला, चैदरी अकबरपुर, महदूद कलमी, हसनगढ़ी, मुस्तफापुर खंडशाल, रामनंगला उर्फ रानीपुर, फरीदपुर भैंडी आदि गांव बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं। एक ओर जहां दरियापुर, रफायतपुरी, कुम्हरिया जुबला आदि में आबादी के बीच बाढ़ का पानी चल रहा है, तो वहीं गोपालपुर, बहादरपुर खद्दर, राजीपुर खुद्दर आदि गांवों के रास्ते पूरी तरह से बंद हैं। जिससे ग्रामीण आवागमन के लिए भी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed