फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ramganga reaches village roads, crops submerged

Moradabad News: गांवों के रास्तों तक पहुंची रामगंगा, फसलें जलमग्न

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Ramganga reaches village roads, crops submerged
कांठ (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हो रही बारिश और छोड़े जा रही पानी के कारण रामगंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। नदी के पानी से जहां खेतों पर जाने वाले रास्ते बंद हो गए हैं, तो वहीं गांवों के संपर्क मार्गों पर भी बाढ़ का पानी भरा है। इससे ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
खादर क्षेत्र में बसे गांव गोपालपुर और बहादरपुर खद्दर को आने और जाने वाले मार्गों पर नदी का पानी बह रहा है। बृहस्पतिवार को तेजी के साथ पानी बढ़ने और फसलों के खराब होने पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन भी किया। उधर, गांव दरियापुर, रफायतपुर, महदूद कलमी, हसनगढ़ी के रास्तों में भी बाढ़ का पानी भरा है। रामगंगा के उफनाने से गांवों के करीब तक पानी पहुंचने से ग्रामीण चिंतित हैं। गांव मिश्रीपुर, बेगमपुर, राजीपुर खद्दर, पाइंदापुर, रामसराय, सलेमपुर, फजलाबाद, भंकरी के ग्रामीण भी तेजी से बढ़ रहे रामगंगा के जलस्तर को लेकर परेशान हैं। उनकी गन्ने, धान, मक्का, बाजरा आदि की हजारों बीघा फसलें बाढ़ के पानी में बह गई हैं।
विज्ञापन

जान खतरे में डालकर पशुओं के लिए चारा ला रहे किसान
खादर क्षेत्र में रामगंगा नदी के उफनाने से आई बाढ़ के कारण किसानों के खेतों पर जाने वाले मार्ग बंद हो गए हैं। इसके कारण उनके सामने पशुओं के चारे की दिक्कत हो रही है। किसान अपनी जान को खतरे में डालकर बाढ़ के पानी के बीच से होकर पशुओं के लिए चारा जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रशासन नहीं ले रहा खादर क्षेत्र की सुध
लगातार बारिश होने के कारण रामगंगा नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। जिसने कांठ के खादर क्षेत्र में तबाही मचाई हुई है। किसानों को आगे बड़े नुकसान का खतरा सता रहा है, लेकिन प्रशासन है कि खादर क्षेत्र की सुध तक नहीं रहा है। तहसील प्रशासन द्वारा बनाई गई बाढ़ चौकियां भी सिर्फ कागजों में ही चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed