फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ramadan in the summer months will have the next ten years

दस साल तक सब्र का इम्तिहान लेगा रोजा

Sat, 04 Jun 2016 12:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sat, 04 Jun 2016 12:47 PM IST
विज्ञापन
Ramadan in the summer months will have the next ten years
रमजान
चिलचिलाती धूप, तपिश और लू रोजेदारों का अभी दस साल तक इम्तिहान लेगी। आने वाले दस सालों तक रमजान गर्मियों में ही पड़ेगा। इस दौरान पड़ने वाली कड़ी गर्मी में मुसलमानों को रोजा रखना होगा। ये सिलसिला वर्ष 2025 तक चलेगा। इसके बाद ही रोजेदारों को गर्मी से राहत मिलेगी। अगर चांद दिखा तो सात जून से बरकत और रहमत के महीने रमजान की शुरुआत हो जाएगी।
विज्ञापन


रोजेदारों को उमस भरी और तन को सुखा देने वाली गर्मी में भूखे-प्यासे रहकर खुदा की इबादत करनी होगी। जो रोजेदारों के लिएइम्तिहान से कम नहीं है। इसी साल नहीं, आने वाले वर्षों में रोजेदाराें को इस तरह की गर्मी से निजात मिलने वाली नहीं है। गर्मी अभी आने वाले दस सालों में रोजेदारों के सब्र का इम्तिहान लेगी। इस दौरान रमजान एक बार जून, तीन बार मई, तीन बार अप्रैल और तीन बार मार्च में पड़ेगा। इन महीनों में रोजेदारों को धूप, तपिश और लू के थपेड़ों को सहन करना पड़ेगा। वर्ष 2026 से रमजान की आमद ठंड में होगी। इसके बाद ही रोजेदारों को गर्मी से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन



आने वाले दस साल में इन तारीखों से शुरू होगा रमजान

वर्ष---------तारीख

2016-------07 जून
2017-------27 मई
2018-------16 मई
2019-------06 मई
2020-------24 अप्रैल
2021-------13 अप्रैल
2022-------03 अप्रैल
2023-------23 मार्च
2024-------11 मार्च
2025-------01 मार्च
नोट : ये चांद के आधार पर संभावित है।

वर्ष 2026 में फिफ्टी-फिफ्टी
दस साल बाद वर्ष 2026 से रमजान के जाड़े के महीने में पड़ने की शुरुआत हो जाएगी। हालांकि वर्ष 2026 में आधा रमजान गर्मी और आधा ठंड में पड़ेगा। 18 फरवरी से शुरू होने वाला रमजान 19 मार्च तक रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed