{"_id":"57bfdc884f1c1ba24bd4f7ae","slug":"rajpal-yadav-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिसाइल खत्म हो सकती है मनोरंजन नहीं: राजपाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिसाइल खत्म हो सकती है मनोरंजन नहीं: राजपाल
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Fri, 26 Aug 2016 11:38 AM IST
विज्ञापन
राजपाल यादव
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बॉलीवुड के कॉमेडी स्टार राजपाल यादव गुरुवार को मुरादाबाद में थे। अपने चिरपरिचित अंदाज में उन्होंने मीडिया के तमाम सवालों के जवाब दिए। राजपाल ने कहा कि दुनिया से मिसाइल खत्म हो सकती है लेकिन मनोरंजन कभी खत्म नहीं हो सकता।
दिल्ली रोड पर स्थित होटल ड्राइव इन - 24 में पत्रकार वार्ता में राजपाल यादव ने कहा कि यूपी में उनका जन्म हुआ है लिहाजा उन्हें यहां से खास लगाव है। बोले, आजकल टेलीविजन पर क्रिएटिविटी के नाम पर परोसी जा रही फूहड़ता और द्विअर्थी संवाद के वह कभी पक्षधर नहीं रहे हैं।
अमेरिका में शाहरुख खान को एयरपोर्ट पर रोके जाने की बाबत पूछे गए सवाल पर राजपाल ने कहा कि ओबामा इंडिया आने पर डायलॉग तो शाहरुख का बोलते हैं लेकिन अपने देश में उनकी बेइज्जती कराते हैं।
विज्ञापन
उन्हाेंने कहा कि अब वह एक गंभीर और पारिवारिक अभिनेता के रूप में काम करना चाहते हैं। राजपाल यादव गुरुवार को लोकेश तिलकधारी द्वारा खोले गए फिल्म एंड आर्ट कल्चर स्टूडियो का उद्घाटन करने के लिए मुरादाबाद पहुंचे थे।