{"_id":"5d9cf49c8ebc3e01506ef785","slug":"rajdhani-city-news-mbd3250642120","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी से निकली चिंगारी, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी से निकली चिंगारी, मचा हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। डबल डेकर हादसे की अभी जांच शुरू भी नहीं हुई थी मंगलवार दोपहर राजधानी एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल बाल बच गई। तेजी से दौड़ रही ट्रेन से तार लटकने से चिंगारी निकली तो हड़कंप मच गया। स्टेशन मास्टर की सूचना पर ट्रेन सीबी गंज रेलवे स्टेशन पर रोक ली गई। जिससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। चेक करने पर पता चला कि कोच के नीचे एक तार लटका हुआ था। तार को ठीक करने के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई।
राजधानी एक्सप्रेस (20504) ट्रेन मंगलवार को नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ जा रही थी। मंगलवार दोपहर एक बजकर 40 मिनट पर ट्रेन भिटौरा रेलवे स्टेशन से गुजरी। ट्रेन के नीचे तार लटका हुआ था। जिसकी वजह से चिंगारी निकल रही थी। स्टेशन मास्टर ने तुरंत इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी। जिससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में ट्रेन को सीबी गंज रेलवे स्टेशन पर रोक ली गई। सूचना मिलने पर बरेली से विद्युत शाखा और कैरिज एंड वैगन की टीम मौके पर पहुुंच गई। टीम ने चेक किया तो पता चला कि कोच का केबिन ट्रैक पर पड़ी गिट्टी से टकरा रहा था। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि केबिन लटक रहा था। जिसे ठीक करने के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना कर दी है। राजधानी सीबी गंज में 65 मिनट तक खड़ी रही थी।