फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Raining cat and dog makes life difficult in Mordabad UP

यूपी: मूसलाधार बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त, कहीं गिरे मकान तो कहीं गई जान

Sat, 13 Jul 2019 05:24 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: Abhishek Singh Updated Sat, 13 Jul 2019 05:24 AM IST
विज्ञापन
Raining cat and dog makes life difficult in Mordabad UP
बारिश - फोटो : Amar Ujala

दो दिन से हो रही बारिश के कारण सामान्य जन जीवन अस्त व्यस्त होकर रह गया है। रेलवे ट्रैकों पर पेड़ गिरने और पानी आने से मंडल में दर्जनों रेल गाड़ियों का संचालन बाधित हो गया तो वहीं बिलारी में एक मकान गिरने से महिला की मौत हो गई। कई जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है। बारिश ने बिजली व्यवस्था को भी चौपट कर दिया। 

विज्ञापन


पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है। शुक्रवार देर रात तक झमाझम बारिश हुई। बारिश का सबसे ज्यादा असर रेल गाड़ियों के संचालन पर आया। मुरादाबाद रेल मंडल स्थित बिजनौर, नगीना, करना, मंडी धनौरा में ट्रैकों पर पानी आ गया। इसके अलावा कई जगह पेड़ गिरने की भी सूचना आई। ओएचई वायर टूटने पर स्थिति और खराब हो गई। ऐसे में एक दर्जन से ज्यादा रेलागाड़ियों को बीच में ही रोकना पड़ा। टीमें लगाकर शनिवार दोपहर तक ट्रेनों का संचालन शुरू कराया जा सका।  
विज्ञापन


दूसरी तरफ  बिलारी कोतवाली के स्योंडारा गांव में घटना हुई। यहां के किसान राजेश कुमार का पाल मोहल्ले में तालाब के निकट दो मंजिल मकान बना हुआ था।  गुरुवार की रात राजेश कुमार अपनी पत्नी चैना देवी (45) और 12 वर्षीय छोटे बेटे बॉबी के साथ  सो रहा था। जबकि उसके दोनों बड़े बेटे मुनेंद्र और वीर बाबू पड़ोस में ही राजेश के पिता भोजराज सिंह के मकान में सो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधी रात के बाद लगभग एक बजे अचानक तेज बारिश होने के साथ हवाएं चलने लगीं। राजेश के मुताबिक पहले उसके मकान की दीवार गिरी। दीवार गिरते ही मकान भी भरभरा कर ढह गया। छत के मलबे में राजेश, चैना देवी और बॉबी तीनों दब गए। पड़ोसियों ने किसी तरह से लोगों को मलबे से निकाला लेकिन चैना देवी की मलबे में दबने से मौत हो गई। राजेश तथा बॉबी को बिलारी सीएचसी  पर भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed