{"_id":"6a90a2526a7ea5aa3108cb33","slug":"rain-turns-kundarki-power-station-premises-into-a-pond-bilari-news-c-307-1-smbd1005-107373-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बारिश से कुंदरकी बिजलीघर परिसर बना तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बारिश से कुंदरकी बिजलीघर परिसर बना तालाब
विज्ञापन
कुंदरकी। बारिश से कुंदरकी नगर और ग्रामीण इलाके में जलभराव की समस्या गहराती जा रही है। हालात ऐसे है कि सड़कों और गलियों से लेकर सरकारी कार्यालय परिसर भी जलमग्न हो रहे है। कुंदरकी बिजली घर परिसर में तालाब जैसे हालात नजर आए। यहां पर एसडीओ कार्यालय, जेई कार्यालय, कैश काउंटर और बिजलीघर के यार्ड तक के मुहाने पर ही पानी जमा नजर आया। इसकी वजह से बिजलीघर का परिसर नीचा होना बताया गया है। इस कारण बारिश के पानी की जलनिकासी नहीं हो पा रही है। विद्युत अधिकारियों ने बारिश के पानी को निकलवाने के लिए इंजन चलवा कर बारिश के पानी को परिसर पर बाहर निकलवाया है। इसके बाद परेशान विद्युत अधिकारियों, कर्मचारियों और उपभोक्ताओं को राहत मिल सकी और वह अपने विद्युत बिल कैश काउंटर पर जमा कर सके। लोगों का कहना है कि जब तक बिजलीघर परिसर में मिट्टी भराव नहीं होता है तब तक जलभराव की समस्या दूर होने वाली नहीं है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
जलनिकासी नहीं होने से यार्ड की गिर चुकी है दीवार
कुंदरकी। बारिश के पानी की उचित निकासी नहीं होने की वजह से कुंदरकी बिजलीघर के यार्ड की बाउंड्रीवाल की एक साइड की दीवार गिर चुकी है। यहां पर जलनिकासी ठीक नहीं होने की वजह से दीवार को नुकसान पहुंचा तो वह भरभरा कर गिर गई। क्षतिग्रस्त दीवार अभी तक नहीं बन सकी है। वहीं दीवार नहीं होने से बिजलीघर के यार्ड में रखे उच्च क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा को खतरा हो गया है।
-- -- -- -- -
कोट
जलभराव की वजह से कुंदरकी बिजलीघर में नमी की वजह से फॉल्ट हो गया था। इस समस्या को स्थायी समाधान कराने को विभागीय सिविल विभाग को पहले ही पत्र लिखा जा चुका है जिनके द्वारा सर्वे भी किया जा चुका है लेकिन रुक-रुककर हो रही बारिश से जलभराव की समस्या को समाधान नहीं हो पा रहा है जबकि यार्ड की दीवार गिरने से बारिश के दौरान आबादी का पानी भी बिजलीघर परिसर में जमा हो रहा है। अब तक बरसात के बाद ही स्थायी समाधान हो सकेगा।- सतीश कुमार, एसडीओ कुंदरकी