Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rain soaks the paddy once again; farmers' hopes are washed away.

Moradabad News: बारिश से फिर भीगा धान, धुले किसानों के अरमान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Rain soaks the paddy once again; farmers' hopes are washed away.
ठाकुरद्वारा। क्षेत्र में शुक्रवार सुबह तेज हवा के साथ हल्की बारिश किसानों पर फिर भारी पड़ गई। इससे धान की कटाई और गहाई का बचा कार्य रुक गया, जबकि खेतों में सूखने के लिए पड़ा धान फिर भीग गया। उधर, खतौनी में फसल की गलत जानकारी तमाम किसानों को खुले बाजार में कम कीमत पर धान बेचने को मजबूर कर रही है।
विज्ञापन

गांव रामूवाला गनेश के किसान नरेश सिंह ने बताया कि खेत में सूखने के लिए पड़ा धान शुक्रवार की बारिश से भीग गया। किसान मजदूर सभा के प्रवक्ता प्रीतम सिंह का कहना है कि अब भी 30 प्रतिशत धान की कटाई और गहाई शेष है। इससे जुड़े किसान मौसम के कारण परेशान हैं। गांव वोवदवाला के केशव सिंह ने बताया कि उनका सात बीघा धान खेत में है जो फिर भीग गया।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक दीपक कुमार ने कहा कि बारिश हल्की हुई लेकिन नमी के कारण कंबाइन से धान की कटाई रुक गई है। फसल सूखने में कई दिन लग जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, खतौनी में लेखपालों द्वारा धान के स्थान पर कोई और फसल दर्ज करने या खाली खेत दर्शाने से तमाम किसान सरकारी केंद्र पर 2400 रुपये प्रति क्विंटल की दर के स्थान पर व्यापारियों को 1800 से 2000 रुपये क्विंटल की दर पर धान बेचने को मजबूर हैं। खतौनी की गलती से धान बेचने के लिए किसानों का पंजीकरण ही नहीं हो पा रहा।
गांव तरफ दलपत निवासी ऋषि पाल सिंह, गांव साहबगंज के बलदेव सिंह और सुक्खन सिंह का कहना है कि उनके खेत को खतौनी में खाली दिखाया गया है जबकि खेत में धान की फसल थी। गांव मुंशीगंज के खुशवंत सिंह ने भी यही समस्या बताई। गांव कालेवाला के विकास कुमार ने बताया कि उनके 50 बीघा के खेतों की गलत जानकारी दर्ज की गई थी। तहसील के कई चक्कर लगाने और सीएम पोर्टल पर दो बार शिकायत करने के 15 दिन बाद उनका पंजीकरण हो पाया।
तहसीलदार अमित कुमार ने बताया कि क्षेत्र के करीब 1200 किसानों ने पंजीकरण के लिए आवेदन किया था। जांच बाद 1000 किसानों का धान बिक्री का पंजीकरण स्वीकृत कर दिया गया है। शेष की जांच जारी है। पिछले दिनों की बारिश से प्रभावित किसानों में से करीब 400 को मुआवजा भुगतान की जानकारी भी तहसीलदार ने दी।
00

00
ठाकुरद्वारा में मुरादाबाद रोड पर बनेगा रोडवेज बस स्टेशन
- आरएम ने शासन को प्रस्ताव भेजने की भाजपा नेता को दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
ठाकुरद्वारा। 19 वर्ष से बंद ठाकुरद्वारा के रोडवेज बस स्टैंड की शुरुआत की कवायद नए सिरे से शुरू हो गई है। मुरादाबाद रोड पर नए बस अड्डे का निर्माण कराया जाएगा।
यह जानकारी रोडवेज की मुरादाबाद परिक्षेत्र की आरएम अमरीन अख्तर ने भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष शिवेंद्र गुप्ता को दी है। बताया कि इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है।

गुप्ता ने कुछ दिनों पहले प्रतिनिधिमंडल के साथ मुरादाबाद जाकर ठाकुरद्वारा की रोडवेज बस अड्डे की समस्या आरएम तक रखी थी। शासन के सचिव से भी इस संबंध में वार्ता की थी। गुप्ता के मुताबिक वर्ष 2007 में सपा सरकार के तत्कालीन कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने ठाकुरद्वारा में रोडवेज बस स्टैंड का शिलान्यास किया था। इसकी बाउंड्री और एक कमरा बना लेकिन 19 साल गुजर गए यहां से रोडवेज बस सेवा शुरू नहीं हो सकी। इसके चलते स्थानीय लोगों को निजी बसों पर निर्भर रहना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed