{"_id":"57299e2d4f1c1baa1d5cd04d","slug":"rain-in-moradabad-at-midnight","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज आंधी-बारिश ने उड़ाई शहर की बिजली, ठंडे मौसम से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज आंधी-बारिश ने उड़ाई शहर की बिजली, ठंडे मौसम से राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Wed, 04 May 2016 12:31 PM IST
विज्ञापन
बारिश
आधी रात को तूफानी हवाओं और झमाझम बारिश ने शहर को झकझोर कर रख दिया। आंधी ने जहां पूरे इलाके की बिजली उड़ा दी, वहीं जगह-जगह पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। तूफान आम की फसल के लिए भी भारी तबाही लेकर आया।
बादलों की गड़गड़ाहट के साथ तड़ातड़ ओले भी गिरे। बिजली गुल होने से जहां ब्लैक आउट की स्थिति बन गई और अंधेरा छा गया वहीं तापमान गिरने से राहत भी मिली। देर रात शहर की सड़कों पर लबालब पानी भर गया था। कई जगह जलभराव की वजह से लोगों को परेशानी हुई। हाईवे पर आवागमन में भी बाधा पड़ी।