फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Railways loses Rs 10 lakh in two days due to farmers' agitation

किसान आंदोलन से दो दिन में रेलवे को 10 लाख रुपये का घाटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 02:50 AM IST
विज्ञापन
Railways loses Rs 10 lakh in two days due to farmers' agitation
मुरादाबाद। किसान आंदोलन के कारण दो दिन में ही रेलवे को बारी कीमत चुकानी पड़ी है। शुक्रवार रात से रविवार रात तक तकरीबन 50 ट्रेनें किसान आंदोलवन के कारण रद्द हुई हैं तो वहीं तकरीबन 12 जोड़ी ट्रेनों को बीच रास्ते में ही रोका जा रहा है। इसके अलावा कुछ ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चल रही हैं। कुल मिलाकर इसके कारम मुरादाबाद रेल मंडल को दो दिन में 10 लाख 22 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

इतने रुपये मुरादाबाद रेल मंडल के टिकट काउंटरों से यात्रियों को रिफंड के रूप में वापस लौटाए जा चुके हैं। अब भी यह सिलसिला जारी है। पंजाब को आने-जाने वाली ट्रेनों के रद्द होने के कारण यात्रियों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। मुरादाबाद से वैष्णों देवी यात्रा पर गए 139 श्रद्धालुओं को वापसी के लिए ट्रेन नहीं मिली। जिस ट्रेन में उनका आरक्षण था वह किसानों के आंदोलन के चलते रद्द हो गई। ऐसे में यात्री कई घंटे तक ट्रेन के इंतजार में कटरा स्टेशन पर बैठे रहे।
विज्ञापन

दरअसल श्रद्धालु यहां से शुक्रवार रात को वैष्णों देवी के लिए रवाना हुए थे। रविवार को ट्रेन संख्या 04690 जम्मूतवी-काठगोदाम एक्सप्रेस से उन्हें मुरादाबाद लौटना था। दोपहर 12 बजे सभी यात्री कटरा रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। शाम चार बजे उन्हें ट्रेन के कैंसिल होने का मैसेज मोबाइल पर मिला। इसके बाद वे सभी बस द्वारा जम्मू से मुरादाबाद के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सभी यात्रियों के लगभग 70 हजार रुपये रेलवे रिफंड कर दिए। इसके अलावा बरेली स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन संख्या 02237 बेगमपुरा एक्सप्रेस में 1400 यात्री सवार थे। इन सभी यात्रियों के किराये के रुपये भी रेलवे को वापस लौटाने पड़े। गौरतलब है कि शनिवार देर रात को भी मुरादाबाद स्टेशन पर पंजाब मेल और कानपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस को रोका गया था।
इन ट्रेनों के 1100 से अदिक यात्रियों के किराये के रुपये रेलवे ने तत्काल रिफंड किए थे। डीसीएम गौरव दीक्षित ने बताया कि ट्रेनों के रद्द् होने के कारण 50 हजार से अधिक यात्रियों का सफर प्रबावित हुआ है। इससे रेलवे को अब तक दस लाख रुपये रिफंड करने पड़े हैं। किसान अब भी ट्रैक पर डटे हुए हैं। इसलिए समय रहते ट्रेनों के रद्द होने की सूचना यात्रियों तक पहुंचाई जा रही है।

आज रद्द रहेंगी अमृतसर-हावड़ा समेत पांच ट्रेनें
मुरादाबाद। पंजाब के फिरोजपुर और अंबाला रेल मंडल में किसानों के आंदोलन के कारण सोमवार को 48 ट्रेनें रद्द रहेंगी। इनमें से पांच मुरादाबाद रेल मंडल की हैं। गाड़ी संख्या 02053-54 अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 04609-10 हेमकुंड स्पेशल और गाड़ी संख्या 04663 देहरादून-अमृतसर स्पेशल एक्सप्रेस सोमवार को रद्द रहेगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 02237 बेगमपुरा एक्सप्रेस को बरेली में रोक दिया जाएगा। डीसीएम गौरव दीक्षित ने बताया कि जो ट्रेनें बीच रास्ते में रोकी जा रही हैं। उमनें सफर कर रहे यात्रियों को टिकट के रुपये रिपंड किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed