फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Railways have canceled more than 50 trains of Delhi-Lucknow route

छुट्टियों का मजा किरकिरा, 50 ट्रेनें रद्द, बढ़ेंगी रेलवे यात्रियों की दिक्कतें

Tue, 18 Jun 2019 03:19 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 18 Jun 2019 03:19 AM IST
विज्ञापन
Railways have canceled more than 50 trains of Delhi-Lucknow route
train - फोटो : social media

अगर आप घर से बाहर छुट्टियां मनाने आए या गए हैं और जून के आखिरी सप्ताह में लौटने की योजना है तो जरा देख लें। रेलवे ने दिल्ली-लखनऊ रूट की 50 से ज्यादा ट्रेनों को रद्द किया है। ऐसे में हो सकता है कि जिस ट्रेन से आपने लौटने का रिजर्वेशन हो वो ट्रेन चले ही न। ऐन वक्त पर कोई दिक्कत न हो इसके लिए पहले ही तैयारी कर लें।

विज्ञापन


इन दिनों स्कूलों की छुट्टियां चल रही हैं। लोग अपने परिवारों संग बाहर घूमने निकले हुए हैं। कुछ लोग बाहर जाने की तैयारियां कर रहे हैं तो तमाम अब छुट्टियां मनाकर वापस लौटना भी शुरू हो गए हैं। ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं मिल पा रही है। लेकिन रेलवे ने कई और ट्रेनों को रद्द कर मुसाफिरों का सफर और कठिन कर दिया है। इतनी बढ़ी संख्या में ट्रेनों के रद्द होने से जहां यात्रियों को परेशानियां उठानी पड़ेगी वहीं रेलवे की आमदनी में भी गिरावट आएगी।  
विज्ञापन


सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि बरेली में प्लेट फॉर्म दो पर लाइन पर तीन को बदलने का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा लखनऊ मंडल में भी मरम्मत कार्य किया जा रहा है। जिसकी वजह से बरेली-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस (अप-डाउन),  प्रतापगढ़-दिल्ली पद्मावत एक्सप्रेस (अप-डाउन), फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस (अप-डाउन), वाराणसी-देहरादून एक्सप्रेस (अप-डाउन), आनंद विहार-दानापुर जन साधारण एक्सप्रेस (अप-डाउन), मुरादाबाद-बरेली पैसेंजर (अप-डाउन), लखनऊ-सहारनपुर पैसेंजर (अप-डाउन), बरेली-प्रयागराज पैसेंजर ट्रेनें 25 जून से लेकर नौ जुलाई तक रद्द रहेंगी। इसके अलावा वाराणसी से बरेली के बीच चलने वाली एक्सप्रेस (अप-डाउन) शाहजहांपुर और बरेली के बीच 24 जून से आठ जुलाई तक रद्द रहेगी। बरेली बांदीकुई पैसेंजर बरेली और चंदौसी के बीच 25 जून से नौ जुलाई तक बंद रहेगी। दिल्ली-सीतापुर पैसेंजर ट्रेन मुरादाबाद-सीतापुर के बीच 25 जून से नौ जुलाई के बीच बंद रहेगी। मालदा डाउन आनंद विहार एक्सप्रेस (अप-डाउन ) 25 जून से 13 जुलाई तक रद्द की गई हैं। प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस 25 जून से 13 जुलाई, बरौनी-अंबाला एक्सप्रेस 27 जून से 11 जुलाई तक रह रहेंगी। इसके अलावा भी कई ट्रेनों को बीच में रोक-रोक कर चलाया जाएगा। मुरादाबाद-बरेली, लखनऊ-सहारनपुर, बरेली-प्रयागराज अप और डाउन पैसेंजर ट्रेनें पहले से ही रद्द चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed