फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Railway workers came out in support of farmers' Bharat Bandh

Moradabad News: किसानों के भारत बंद के समर्थन में उतरे रेलकर्मी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Railway workers came out in support of farmers' Bharat Bandh
मुरादाबाद।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर ग्रामीण भारत बंद के समर्थन में नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के सदस्यों ने समर्थन किया। मुरादाबाद की सभी लोकल पांचों शाखाओं ने रेलवे स्टेशन पर लोको रनिंग रूम के सामने गेट मीटिंग की। पुरानी पेंशन बहाली, श्रम कानूनों में संशोधन का विरोध, निजीकरण एवं निगमीकरण का विरोध किया।

कार्यक्रम का संचालन लोको शाखा के शाखा मंत्री मनोज शर्मा ने किया। अध्यक्षता मंडल उपाध्यक्ष खेमपाल सिंह ने की। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के वरिष्ठ केंद्रीय उपाध्यक्ष एमपी चौबे ने कहा कि आज देश का अन्नदाता सड़कों पर है। देश में किसान, मजदूर एवं कर्मचारी अपनी अपनी जायज मांगों को लेकर एक मंच पर हैं। यदि भारत सरकार कर्मचारियों की मांग नहीं सुनती है तो भारतीय रेल का कर्मचारी जल्द ही संपूर्ण भारतवर्ष में अनिश्चितकालीन रेल हड़ताल करेगा। कार्यक्रम में मंडल कोषाध्यक्ष कॉमरेड नफीस खान, सहायक मण्डल मंत्री सुहैल खालिद, शिवराज सिंह, दीपक यादव, मंजू बिष्ट, रजनीश चौबे, मोहित गुप्ता ने किसानों के भारत बंद, श्रम कानूनों में संशोधन, नई पेंशन व्यवस्था के खिलाफ आंदोलन का समर्थन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed