फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   railway will provide knowlege of security amd safety

सुरक्षा-संरक्षा से संबंधित जानकारी सार्वजनिक नहीं करेगा रेलवे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
railway will provide knowlege of security amd safety
मुरादाबाद। रेलवे अपने किसी सोशल मीडिया एकाउंट से सुरक्षा और संरक्षा से संबंधित जानकारी सार्वजनिक नहीं करेगा। रेलवे बोर्ड की सुरक्षित संचालन नीति के चलते यह निर्णय लिया गया है। दूसरी ओर यूट्यूब पर रेलवे के सिग्नल और ट्रैक मेंटिनेंस कार्यों की जानकारी वाली वीडियोज पर संज्ञान लिया गया है। इसे लेकर मंडल स्तर से भी एक पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन

हालांकि सीनियर डीपीओ द्वारा जारी पत्र में किसी यूट्यूब चैनल का नाम नहीं लिया गया। इसमें कहा गया है कि कुछ लोग रेलवे की सुरक्षा और संरक्षा से जुड़ी जानकारियों का गलत इस्तेमाल करते हैं। कौनसा सा सिग्नल कैसे बदलेगा, ट्रैक पर ट्रेन पटरी कब और कैसे बदलती है। इस प्रकार की कई जानकारियां यूट्यूब चैनलों के माध्यम से लीक हो सकती है। इसे खतरा मानकर रेलवे ने यह कदम उठाया है। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह का कहना है कि संचालन, सुरक्षा और संरक्षा की जानकारियां किसी भी माध्यम से साझा नहीं की जाएंगी। जबकि यात्रियों से जुड़ी हुई सभी जानकारियां समाचार पत्रों, फेसबुक, ट्वीटर आदि माध्यमों से दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed