फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Railway Update: Goods train derailed Rampur late night, rail traffic halted, efforts repair track continue

Railway Update: रामपुर में देर रात पटरी से उतरी मालगाड़ी, रेल यातायात ठप, ट्रैक दुरुस्त करने की कोशिश जारी

Mon, 04 Dec 2023 09:53 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 04 Dec 2023 09:53 AM IST
सार

मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि रामपुर आउटर पर मालगाड़ी के दो वैगन पटरी से उतर गए। अप व डाउन दोनों लाइन बाधित हुई हैं। सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए इंजीनियरों की टीम लगी हुई है। 

विज्ञापन
Railway Update: Goods train derailed Rampur late night, rail traffic halted, efforts repair track continue
रामपुर में पटरी से उतरी मालगाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर रेलवे स्टेशन से निकलते ही रुद्रपुर जाने वाली मालगाड़ी रविवार रात पटरी से उतर गई। मालगाड़ी के दो वैगन उतरने के कारण बरेली व मुरादाबाद दोनों दिशाओं की ट्रेनें प्रभावित हो गईं। आनंदविहार-रक्सौल सद्भावना एक्सप्रेस रामपुर आउटर पर ही रोक दी गई। इसके अलावा (14512) नौचंदी, (12237) बेगमपुरा, गोरखपुर जनसाधारण, (22420) सुहेलदेव सुपरफास्ट, (14206) अयोध्या एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें बीच रास्ते में रोकनी पड़ीं।

विज्ञापन


मंडल मुख्यालय को सूचना मिलते ही इंजीनियरिंग व कैरिज वैगन की टीन अलर्ट हो गई। रामपुर व मुरादाबाद से स्टाफ ट्रैक क्लियर करने के लिए स्टाफ को भेजा गया। मालगाड़ी को वापस ट्रैक पर लाने के लिए टावर वैगन की सहायता लेनी पड़ी। इसके बावजूद देर रात तक ट्रैक क्लियर नहीं हो पाया। मामले की गंभीरता को समझते हुए इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने डीआरएम व आला अधिकारियों को पूरी जानकारी दी। शुरुआती जांच पड़ताल में ट्रेन की पटरी चटकना दुर्घटना का कारण माना जा रहा है, लेकिन अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। डीआरएम ने इस मामले में इंजीनियरिंग, परिचालन व संरक्षा विभाग के अधिकारियों की टीम को जांच में लगा दिया है।

मौके पर मौजूद टीम का कहना था कि सोमवार तड़के तीन बजे तक रूट क्लियर हो पाएगा। इस लिहाज से रेलवे ने बरेली जाने वाली कुछ ट्रेनों को वाया चंदौसी निकालने का फैसला लिया।

ये ट्रेनें हुईं प्रभावित

  • (14208) पद्मावत एक्सप्रेस अमरोहा स्टेशन के पास रुकी रही।
  • (14512) नौचंदी एक्सप्रेस हकीमपुर रेलवे स्टेशन के पास रोक दिया गया।
  • (15274) सत्याग्रह एक्सप्रेस रामपुर स्टेशन के पास ही खड़ी रही।
  • (14119) देहरादून एक्सप्रेस को चमरौआ में रोकना पड़ा।
  • (15119) जनता एक्सप्रेस को शहजाद नगर के पास रोकना पड़ा।
  • (15014) रानीखेत एक्सप्रेस को बिलासपुर में ही रोका गया।
  • (14206) दिल्ली-अयोध्या एक्सप्रेस मुरादाबाद स्टेशन के पास खड़ी रही।

रामपुर में पहले भी डिरेल हो चुकी है मालगाड़ी

रामपुर में पहले भी मालगाड़ी के पटरी से उतरने की घटनाएं हो चुकी हैं। 2022 में रामपुर यार्ड में मालगाड़ी की खाली रेक पटरी से उतरा था। इसे वापस पटरी पर लाने के बाद मालगाड़ी कुछ दूर ही चली थी, इसके बाद फिर उतर गई। मालगाड़ी के पटरी से उतरने के एक मामले में रामपुर के रेल इंजीनियर ने अज्ञात लोगों द्वारा ट्रैक से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया लेकिन बाद में इंजीनियरिंग विभाग की ही चूक पाई गई थी। जिसमें जूनियर इंजीनियर व एसएसई को निलंबित भी किया गया था।


रामपुर आउटर पर रात करीब साढ़े 10 बजे मालगाड़ी के दो वैगन पटरी से उतर गए। अप व डाउन दोनों लाइन बाधित हुई हैं। स्टाफ को ट्रैक व्यवस्थित करने में लगा दिया गया है। जल्द से जल्द व्यवस्था बनाने में टीम लगी है। - सुधीर सिंह, सीनियर डीसीएम
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed