फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   railway train accident

 ट्रेन एक्सीडेंट ने बढ़ाई रेलवे की चिंता 

Tue, 17 May 2016 12:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Tue, 17 May 2016 12:01 PM IST
विज्ञापन
railway train accident
रेलवे
 रेल एक्सीडेंट ने रेलवे की नींद उड़ा रखी है। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हर संभव इंतजाम करने में जुटा हुआ है। जीएम ने रेलवे के क्षेत्रीय ट्रेनिंग कालेज में निरीक्षण के किया। निरीक्षण के दौरान कोर्स में बदलाव के निर्देश दिए। दुर्घटनाओं की जांच में सामने आए कारणों को कोर्स में शामिल करने के साथ ही अन्य सुधार के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

  महाप्रबंधक उत्तर रेलवे एके पूठिया ने रविवार को रात ढाई बजे मुरादाबाद पहुंचे।

सुबह साढ़े सात बजे विंडो निरीक्षण करते हुए चंदौसी पहुंचे। इसके बाद उन्होंने क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण व्यवस्था को देखा। प्रशिक्षुओं से बात की। उन्होंने प्रधानाचार्य से कोर्स को अपडेट करने के लिए कहा। जिसमें रेल एक्सीडेंट को भी कोर्स में शामिल करने के निर्देश दिए। एडीआरएम संजीव मिश्रा ने बताया कि दुर्घटनाओं को कोर्स में शामिल करने से ड्राइवर, गार्ड, स्टेशन मास्टर सहित अन्य स्टाफ जो ट्रेनिंग ले रहे हैं उन्हें उन खामियों के बारे में पता चल सकेगा।
विज्ञापन


जिससे पूर्व में हो चुकी गलतियों की पुनरावृत्ति रुकेगी और दुर्घटनाओं में कमी आएंगी। इसके अलावा महाप्रबंधक ने निर्देश दिए कि प्रैक्टिकल बढ़ाए जाएं। ट्रेनिंग ले रहे कर्मचारियों को तब तक पास ना किया जाए जब कि वे परफेक्ट न हो जाएं। अगर लगता है कि वे कहीं से कमजोर हैं तो उनकी ट्रेनिंग बरकरार रखी जाए। इसके बाद वे बरेली तक विंडो निरीक्षण करते हुए गए। उनके साथ सभी मंडलीय अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed