फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   railway track

अब बालामऊ में टूटी पटरी से गुजरी एक्सप्रेस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
railway track
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल में बुधवार सुबह फिर दो जगह रेल पटरियां चटक गईं। मंडल के दलेल नगर और बालामऊ के बीच प्रयाग घाट बरेली एक्सप्रेस ट्रेन टूटी पटरी से गुजर गई, जबकि कांकाठेर और मुक्तेश्वर के बीच की- मैन ने टूटी पटरी देखकर स्टेशन मास्टर को जानकारी देकर ट्रेनों का संचालन रुकवा दिया। डेढ़ घंटे के अंतराल में मंडल में दो जगह ट्रैक चटकने से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। ट्रैक ठीक करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू कराया गया। इस दौरान आठ ट्रेनों को जहां-तहां रोक दिया गया था।
विज्ञापन

बुधवार सुबह एक्सप्रेस ट्रेन (14307) प्रयाग घाट से बरेली जा रही थी। सुबह नौ बजकर 35 मिनट पर ट्रेन दलेल नगर और बालामऊ के बीच से गुजरी तो चालक ने तेज झटका महसूस किया। चालक ने ट्रेन की रफ्तार कम दी। धीमी गति से बालामऊ स्टेशन तक पहुंचाई। इसके बाद स्टेशन मास्टर को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर इंजीनियरिंग शाखा की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक की मरम्मत की। इसी दौरान त्रिवेणी एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी बीच में खड़ी रहीं। ट्रैक ठीक करने के बाद इन ट्रेनों का रवाना किया गया। इसके अलावा बुधवार सुबह सात बजकर 40 मिनट पर की- मैन शिव पाल मीणा कांकाठेर और गढ़ मुक्तेश्वर के बीच ट्रैक चेक कर रहा था। इसी दौरान उसने ट्रैक चटका देख लिया। उसने तुरंत इसकी जानकारी गढ़ मुक्तेश्वर स्टेशन मास्टर को देकर ट्रेनों का संचालन बंद करवा दिया। इसकी जानकारी से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद ट्रैक की मरम्मत की गई। सुबह नौ बजे ट्रैक ठीक किया गया। इसके बाद अधिकारियों ने दोबारा ट्रैक का निरीक्षण किया गया। तब कुछ ठीक पाए जाने के बाद ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी दी गई। इस दौरान बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 40 मिनट, इंटर सिटी एक्सप्रेस चालीस मिनट, वाराणसी आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस 30 मिनट, जन साधारण एक्सप्रेस तीस मिनट, मुरादाबाद आनंद विहार पैसेंजर 40 मिनट और एक मालगाड़ी चालीस मिनट तक बीच में खड़ी रही। ट्रैक ठीक करने के बाद इन ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed