{"_id":"a78fde47ba064da922be0c1346129f3b","slug":"railway-station-threated-for-blast-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी से खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी से खलबली
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Sat, 09 Jan 2016 06:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले की बात लोगों के जेहन से उतरी भी नहीं थी कि शुक्रवार रात रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्री उस समय सहम गए, जब रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी भरा मैसेज मिलने के बाद यहां चेकिंग अभियान चलाया गया। प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर देर रात तक चेकिंग अभियान चलता रहा। सुरक्षा बलों ने मैसेज मिलने के बाद सतर्कता बढ़ा दी है।
शुक्रवार रात दिल्ली के बड़ौदा हाउस स्थित उत्तर रेलवे के मुख्यालय से मुरादाबाद कंट्रोल रूम को मैसेज आया कि बरेली जंक्शन को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बम प्लेटफार्म नंबर तीन पर रखा है। मैसेज मिलते ही इसे बरेली पास किया गया और इसके अलावा यहां रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ इंस्पेक्टर अखिलेश गुप्ता और जीआरपी इंस्पेक्टर अयूब हसन समेत अन्य अफसर भी चौकन्ने हो गए।
आनन-फानन में अफसर पुलिस बल के साथ चेकिंग में जुट गए। प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर बारीकी से चेकिंग की गई। लेकिन कुछ नहीं मिला। प्लेटफार्म पर रखे पार्सलों का हटाकर उनके नीचे भी बम की तलाश की गई। साथ ही यात्रियों के बैग की भी तलाश की गई।
विज्ञापन
प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर भी चेकिंग और तलाशी अभियान चलाया गया। ट्रेनों में भी संदिग्ध तलाशे गए। पार्सल घर के सामने बिखरे सामान को भी चेक किया गया। आरपी इंस्पेक्टर अयूब हसन ने बताया कि कंट्रोल रूम से मिले निर्देश पर चेकिंग अभियान चलाया गया था। कोई आपत्तिजनक वस्तु या संदिग्ध नहीं मिला है।