फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Railway News: Moradabad-Saharanpur passenger canceled four days, Jammu Tawi Humsafar will affected

Railway News: मुरादाबाद-सहारनपुर, ऋषिकेश-चंदौसी पैसेंजर चार दिन रद्द, जम्मूतवी हमसफर भी रहेगी प्रभावित

Sat, 21 Oct 2023 10:12 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 21 Oct 2023 10:12 AM IST
सार

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि मतलबपुर रेलवे स्टेशन पर लूप लाइन निर्माण के लिए 24 से 31 अक्तूबर तक नॉन इंटरलॉकिंग की जाएगी। इसके चलते कई ट्रेनें प्रभावित होंगी।

विज्ञापन
Railway News: Moradabad-Saharanpur passenger canceled four days, Jammu Tawi Humsafar will affected
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन - फोटो : संवाद

विस्तार

मतलबपुर रेलवे स्टेशन पर लूप लाइन निर्माण के लिए 24 से 31 अक्तूबर तक नॉन इंटरलॉकिंग की जाएगी। इसके चलते मुरादाबाद-सहारनपुर पैसेंजर (04301-02) व ऋषिकेश-चंदौसी पैसेंजर (04359-60) 27 से 31 अक्तूबर तक निरस्त रहेंगी। इसके अलावा अकाल तख्त, उपासना एक्सप्रेस समेत नौ ट्रेनों को देरी से चलाया जाएगा।

विज्ञापन


उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि न्यू नितसुकिया-अमृतसर एक्सप्रेस (15933) 24 अक्तूबर को रास्ते में 30 मिनट रोका जाएगा। पाटलीपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (22355) 25 अक्तूबर को रास्ते में एक घंटा रुकेगी।
विज्ञापन


हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस (12369) 26 अक्तूबर को रास्ते में 30 मिनट व 29 अक्तूबर को 90 मिनट रोकी जाएगी। हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस (12327) 27 अक्तूबर को रास्ते में एक घंटे रोकी जाएगी। नंगलडैम-कोलकाता एक्सप्रेस (12326) 28 अक्तूबर को रास्ते में 30 मिनट रोकी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


29 अक्तूबर को पाटलीपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (22355) को रास्ते में दो घंटे रोका जाएगा। सियालदह-जम्मूतवी हमसफर एक्सप्रेस (22317) 30 अक्तूबर को रास्ते में दो घंटे रोकी जाएगी। अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस (12318) 31 अक्तूबर को रास्ते में 30 मिनट रोकी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed