फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Railway News: Farmers protest continues Shambhu station, route 35 trains will remain changed till May 16

Railway News: शंभू स्टेशन पर किसानों का आंदोलन जारी, 16 मई तक बदला रहेगा 35 ट्रेनों का मार्ग, आप भी देखें सूची

Tue, 14 May 2024 11:55 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 14 May 2024 11:55 AM IST
सार

अंबाला के शंभू रेलवे स्टेशन पर किसानों का आंदोलन जारी है। इससे रेल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंजाब और जम्मू जाने वाली ट्रेनों को अंबाला-चंडीगढ़ होकर चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन
Railway News: Farmers protest continues Shambhu station, route 35 trains will remain changed till May 16
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबाला मंडल के शंभू रेलवे स्टेशन पर किसानों का घरना एक माह बाद भी जारी है। इसके कारण पंजाब- जम्मू जाने वाली ट्रेनें अंबाला-चंडीगढ़ होकर चलाई जा रही हैं। मुरादाबाद मंडल की 35 ट्रेनों का रूट 16 मई तक बदला रहेगा। इसमें सियालदह, जम्मूतवी, शहीद एक्सप्रेस आदि शामिल हैं।

विज्ञापन


सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि (15097) भागलपुर जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस, (12237) बनारस जम्मूतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस, (15652) गुवाहटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस, (18103) टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस, (13005) हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, (13151) कोलकाता जम्मूतवी सियालदह एक्सप्रेस बदले मार्ग से रवाना होगी। 
विज्ञापन


 (13307) धनबाद-फिरोजपुर गंगा सतलुज एक्सप्रेस, (14617) पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस, (14649) जयनगर अमृतसर सरयू-यमुना एक्सप्रेस, (12491) बरौनी-जम्मूतवी मोरध्वज एक्सप्रेस, (12357) कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस, (12355) पटना- जम्मूतवी एक्सप्रेस, (14603) सहरसा-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस बदले रूट से जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

(12203) सहरसा- अमृतसर गरीबरथ एक्सप्रेस, (12407) न्यूजलपाईगुड़ी- व अमृतसर कर्मभूमि एक्सप्रेस, (15933) न्यूतिनसुकिया- अमृतसर एक्सप्रेस, (04651) जयनगर-अमृतसर क्लोन एक्सप्रेस 16 मई तक अंबाला चंडीगढ़-न्यू मोरिंडा-सरहिंद-सानेहवाल होकर चलेंगी।


 

वापसी में अमृतसर से लौटने के दौरान ये सभी ट्रेनें सानेहवाल-चंडीगढ़-अंबाला होकर चलेंगी। इनके अलावा (15211-12) दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस का संचालन अंबाला तक ही किया जाएगा। वापसी में यह ट्रेन 16 मई तक अंबाला से ही चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed