{"_id":"58f52e7f4f1c1b1b74471eea","slug":"rail-zone-headquarter-complete-internal-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन हादसे की रेल मंडल ने इंटरनल रिपोर्ट तैयार की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन हादसे की रेल मंडल ने इंटरनल रिपोर्ट तैयार की
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Tue, 18 Apr 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
रिपोर्ट
- फोटो : demo pics
रामपुर रेल हादसे को लेकर मंडल स्तरीय इंटरनल रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। हर विभाग ने अपने स्तर से हादसे से जुड़ी जानकारी जुटा ली है। घटना स्थल की फोटो और वीडियोग्राफी कराई गई है। डैमेज कोच, पटरियों की हालत, क्षतिग्रस्त स्लीपर और ओएचई का ब्योरा लिया गया। सारी जानकारी जांच टीम को सौंपी जाएगी।
शनिवार सुबह मुरादाबाद लखनऊ रेल मार्ग पर रामपुर स्टेशन से दो किमी पहले राज्यरानी एक्सप्रेस पटरी से उतर गई थी। हादसे के बाद सत्रह घंटे तक ट्रैक प्रभावित रहा। घटना की जांच हेडक्वार्टर की टीम करेेगी। इसके लिए मंडल स्तर पर रिपोर्ट तैयार कर ली गई हैै। हर विभाग ने अलग-अलग रिपोर्ट बनाई है।
घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई गई है। नक्शा तैयार किया गया है। घटना स्थल से कोच की लोकेशन, ट्रैक की दूरी, आसपास की भौगोलिक स्थिति, पटरियों की हालत, नटबोल्ट सभी जानकारी जुटाई गई है। डीआरएम प्रमोद कुमार ने बताया कि इंटरनल रिपोर्र्ट तैयार हो गई है। इस रिपोर्ट को जांच कमेटी को सौंपा जाएगा।