फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   rail track

युवक की सूझबूझ से बचा हादसा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
rail track
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल के लोधीपुर और हकीमपुर के बीच बुधवार सुबह अप लाइन पर एक युवक की सूझबूझ से हादसा बच गया। खेत पर जा रहे एक युवक की नजर टूटी पटरी पर पड़ गई। उसने तुरंत इसकी जानकारी गेटमैन को दी। इसके बाद गेटमैन ने स्टेशन मास्टर के जरिये ट्रेनों का संचालन बंद करवा दिया। वरना यहां से कुछ ही देर बाद एक के बाद एक कई ट्रेनें गुजरनी थीं। ट्रैक ठीक करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन

लोधीपुर और हकीमपुर के बीच बुधवार सुबह छह बजकर पचास मिनट पर एक युवक ने पटरी चटकी देख ली। युवक दौड़ते हुए गेट संख्या 05 सी पर पहुंचा और उसने गेट मैन को बताया कि रेल पटरी टूट गई है। तब गेट मैन ने स्टेशन मास्टर को इसकी जानकारी दी। रेलवे कंट्रोल रूम में सूचना पहुंची तो रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके बाद इंजीनियरिंग शाखा की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक की मरम्मत शुरू कर दी। सुबह सात बजकर 25 मिनट पर ट्रैक ठीक किया जा सका। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। इस दौरान नौचंदी एक्सप्रेस एक घंटा, इंटर सिटी एक्सप्रेस बीस मिनट, लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस एक घंटा, वाराणसी आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस चालीस मिनट और जन साधारण एक्सप्रेस बीस मिनट तक बीच में खड़ी रहीं। जिन्हें बाद में रवाना किया गया।
विज्ञापन

----
चेन खींचकर रोकी हरिहर एक्सप्रेस
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल के शाहजहांपुर और रोजा के बीच बुधवार दोपहर दो बजकर 32 मिनट पर हरिहर एक्सप्रेस ट्रेन चेन खींचकर रोक दी गई। ट्रेन अंबाला से बरौनी जा रही थी। चालक ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी। इसके बाद उस कोच में चेन खींचने वालों की तलाश की गई। जिस कोच से चेन खींची गई थी। लेकिन चेन खींचने वालों का पता नहीं चल पाया। इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन के पहिये स्लिप, चार घंटे खड़ी रही मालगाड़ी
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल के चौड़ियाला के पास बुधवार सुबह मालगाड़ी के इंजन के पहिये स्लिप हो गए। जिसकी वजह से इंजन मालगाड़ी खींच नहीं पाया। गनीमत रही कि पहिये नीचे नहीं उतरे। चालक ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी। इसके बाद तकनीकी टीम मौके पर पहुंचे। इसके बाद पहियों को ठीक किया गया। लेकिन पहिये ठीक नहीं हो पाए। इसके बाद दूसरे इंजन की मांग की गई। चार घंटे बाद दूसरा इंजन लगाकर मालागाड़ी आगे के लिए रवाना कर दी गई।

--
ट्रैक पर चला कार्य, खड़ी रही उपासना एक्सप्रेस
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल के नगीना और बुंदकी के बीच बध्ुावार दोपहर साढ़े बारह बजे से एक बजकर 55 मिनट तक मरम्मत कार्य चला। लेकिन समय रहते कार्य पूरा नहीं हो पाया। जिसकी वजह से उपासना एक्सप्रेस ट्रेन बीच में खड़ी रही।
---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed