{"_id":"616c7f623eae7e519f3b9c0c","slug":"rail-roko-grp-and-rpf-alert-from-shahjahanpur-to-sarahanpur-city-news-mbd406504223","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल रोको : शाहजहांपुर से सराहनपुर तक जीआरपी और आरपीएफ अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल रोको : शाहजहांपुर से सराहनपुर तक जीआरपी और आरपीएफ अलर्ट
विज्ञापन
मुरादाबाद। किसानों के रेल रोको आंदोलन के तहत मुरादाबाद रेल मंडल में जीआरपी और आरपीएफ सतर्क हैं। शाहजहांपुर से लेकर सहारनपुर तक टीमों को मुस्तैद रहने और हर घटनाक्रम की अपडेट मंडल मुख्यालय को देने के लिए कहा गया है। एसपी जीआरपी अपर्णा गुप्ता ने सिविल पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक कर इसकी रणनीति बनाई है। साथ ही सिविल पुलिस के सहयोग के लिए भी अपील की है।
जनपद और आसपास की बात करें तो कांठ, पीपलसाना, भोजपुर, हकीमपुर, मतलबपुर, राजा का सहसपुर, रामपुर, अलीगंज, गजरौला और चांदपुर में टीमें भेज दी गई हैं। वहीं मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर एसपी जीआरपी अपर्णा गुप्ता और सीओ देवी दयाल व्यवस्था का जायजा लेंगे।
शाहजहांपुर, बरेली, अमरोहा, पिलखुआ, सहारनपुर आदि स्टेशनों पर जीआरपी के प्रभारियों और आरपीएफ पोस्ट प्रभारियों को मुस्तैद कर दिया गया है। आरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट टीपीएस रावत ने बताया कि मंडल में सभी पोस्ट प्रभारियों को लगातार संपर्क में रहने के लिए कहा गया है। साथ ही जीआरपी के साथ सामंजस्य से स्थिति को संभाला जाएगा।