फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   rail guard did not come on duty

सहारनपुर स्पेशल का गार्ड नहीं पहुंचा, ट्रेन ढाई घंटे लेट

Sun, 01 May 2016 11:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sun, 01 May 2016 11:18 AM IST
विज्ञापन
rail guard did not come on duty
ट्रेन लेट
सहारनपुर के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेन शनिवार को रेलवे स्टेशन पर रवानगी के लिए खड़ी रही लेकिन उसके साथ जाने वाला गार्ड नहीं पहुंचा। इस पर ट्रेन ड्राइवर मनोज कुमार ने ट्रेन चलाने से इंकार कर दिया। नतीजतन ट्रेन मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर ढाई घंटे खड़ी रही। इस नाटकीय घटनाक्रम के चलते नौ ट्रेनें लेट हो गईं।
विज्ञापन



बाद में दूसरे गार्ड की व्यवस्था की गई तब जाकर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का संचालन सुचारु हो पाया। शनिवार को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर अफसरों के सामने अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई। हुआ यह कि मुरादाबाद से हाल में चलाई गई स्पेशल ट्रेन को दोपहर 12.30 बजे रवाना किया जाना था। ट्रेन के ड्राइवर मनोज कुमार ने प्लेटफार्म ट्रेन प्लेटफार्म पर लगा दिया।
विज्ञापन


यात्री भी उसमें सवार हो गए। लेकिन ट्रेन के साथ जिस गार्ड की ड्यूटी लगाई गई थी वह नहीं आया। ड्राइवर ने बिना गार्ड ट्रेन चलाने से इंकार कर दिया। इस वजह से ट्रेन दूसरे गार्ड का इंतजाम करके ढाई घंटे लेट रवाना की जा सकी। समझा जाता है कि ड्यूटी पर  न पहुंचने वाले गार्ड पर कार्रवाई तय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed