{"_id":"5e2c9e428ebc3e8d411b2331","slug":"rail-fractrue-city-news-mbd3376726199","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ किमी की दूरी में दो जगह चटकी पटरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ किमी की दूरी में दो जगह चटकी पटरियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। रेल में सफर करना जोखिम भरा होता जा रहा है। शनिवार को मात्र आठ किलोमीटर की दूरी में एक ही समय में दो जगह रेल पटरियां चटकी मिलने से हड़कंप मच गया। मंडल के हरदोई और कौढ़ा यार्ड में डाउन मुख्य लाइन पर पटरियां चटक गई थीं। जिन्हें तुरंत करने के बाद रेल संचालन शुरू किया गया। इस दौरान ट्रेनों का संचालन बाधित हुआ। ट्रैक ठीक करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
मंडल के हरदोई यार्ड में सवा छह बजे ट्रैक मैन ने डाउन मुख्य लाइन चटकी देखी तो तुरंत इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। सूचना मिलने इंजीनियरिंग शाखा की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक की मरम्मत की गई। इस दौरान नई दिल्ली लखनऊ मेल (12230), जम्मूतवी वाराणसी एक्सप्रेस (12238), नई दिल्ली लखनऊ एसी सुपर फास्ट, देहरादून हावड़ा दून एक्सप्रेस(13010) और एक मालगाड़ी बीच में रोक दी गई। पौन घंटे बाद ट्रैक ठीक किया गया। इसके बाद ट्रेनों को धीमी गति से गुजारा गया। इसके अलावा मंडल के कौढ़ा में सुबह सवा पांच बजे रेल पटरी चटकी देखी गई। तब तुरंत रेल संचालन बंद करवा दिया गया। खबर मिलने अधिकारी मौके पर पहुंच गए और ट्रैक की मरम्मत शुरू कर दी गई। इस दौरान उन ही ट्रेनों का संचालन बाधित हुआ। जिन ट्रेनों का रेल संचालन हरदोई में बाधित हुआ था। इस इस दौरान नई दिल्ली लखनऊ मेल (12230), जम्मूतवी वाराणसी एक्सप्रेस (12238),नई दिल्ली लखनऊ एसी सुपर फास्ट, देहरादून हावड़ा दून एक्सप्रेस(13010) और एक मालगाड़ी में रुकी रहीं। पटरियां दुरुस्त करने के बाद रेल संचालन शुरू किया गया।