फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Raids were conducted on 40 fertilizer establishments, licenses of three revoked

उर्वरकों के 40 प्रतिष्ठानों पर मारे छापे, तीन के लाइसेंस निरस्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Raids were conducted on 40 fertilizer establishments, licenses of three revoked
मुरादाबाद। शासन के अपर मुख्य सचिव कृषि के निर्देश पर कृषि विभाग की चार टीमों ने उर्वरकों के 40 प्रतिष्ठानों पर छापे मारे। संदेह के आधार पर उर्वरकों के 12 नमूने भरकर जांच को भेजे हैं। बिना पॉश मशीन बिक्री करने, स्टॉक और बिक्री रजिस्टर न मिलने पर तीन प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

मुरादाबाद सदर ब्लॉक में जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी ने छापे मारे। उन्होंने बताया कि मूंढापांडे में बबलू खाद भंडार, भारत बीज भंडार, और हृदयपुर गांव में यूपीएसएस के केंद्र पर पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीन से उर्वरकों की बिक्री नहीं हो रही थी। यहां पर स्टॉक और बिक्री रजिस्टर भी नहीं मिला। इस पर तीनों प्रतिष्ठानों के लाइसेंस तत्काल निरस्त कर दिए गए हैं। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि बाकी विक्रेेताओं को भी हिदायत दी गई कि मौके पर पूरे दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिए। पूरा स्टॉक मिलना चाहिए। उन्होंने चार उर्वरकों के नमूने भी जांच के लिए भरे हैं।
विज्ञापन

जिला कृषि रक्षा अधिकारी विकास कुमार ने बिलारी तहसील क्षेत्र में 12 विक्रेताओं के यहां छापे मारे और उर्वरक के दो नमूने लिए। सहायक निदेशक मृदा परीक्षण राजकुमार ने कांठ तहसील क्षेत्रमें कार्रवाई करते हुए सात दुकानों पर जांच की और संदेह होने पर दो उर्वरकों के नमूने लेकर जांच को भेजे । ठाकुरद्वारा ब्लॉक में भूमि संरक्षण अधिकारी नत्थूलाल गंगवार ने छह प्रतिष्ठानों पर छापे मारे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस तहसील में कितने प्रतिष्ठानों पर छापे
मुरादाबाद 15
बिलारी 12
कांठ 7
ठाकुरद्वारा 6
समस्याओं के निस्तारण को कंट्रोल रूम में करें फोन
मुरादाबाद। किसानों उर्वरक या कृषि निवेश संबंधी कोई भी समस्या होने पर कंट्रोल रूम में फोन कर सकते हैं। तत्काल कार्रवाई होगी। जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी ने बताया अपर मुख्य सचिव के निर्देश पर पर जिले में एक कंट्रोल रूम खोला गया है। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक कोई भी किसान शिकायत दर्ज करा सकता है। इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। किसान 8279932514, 7906090104 पर शिकायत दर्ज कराएं ।

तीन हजार मीट्रिक टन यूरिया की रैक पहुंची
मुरादाबाद। जिले में तीन हजार एमटी कृभको की रैक पहुंची है। जिला कृषि अधिकारी के अनुसार जिले में यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता है। किसान अपनी जोत के अनुसार संतुलित मात्रा में प्रयोग करें । यदि कहीं कोई समस्या है तो कंट्रोल रूम को अवगत कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed