फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Raid on the premises of firecracker traders, caught tax evasion worth crores

Moradabad News: पटाखा कारोबारियों के ठिकानों पर छापा, करोड़ों की कर चोरी पकड़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Raid on the premises of firecracker traders, caught tax evasion worth crores
मुरादाबाद। राज्य कर विभाग की टीमों ने अमरोहा जिले के गजरौला, बिजनौर और रामपुर जिले में शनिवार की रात पटाखा कारोबारियों के ठिकानों पर छापा मारकर करोड़ों की जीएसटी चोरी पकड़ी। जांच के दौरान तीनों कारोबारियों की फर्मों में छह करोड़ का स्टाॅक कम मिला। जांच में पता चला कि कारोबारियों ने माल बेच दिया था, लेकिन कागज में नहीं दर्शाया था। करोड़ों की जीएसटी चोरी का मामला आने पर अधिकारियों ने कागज कब्जे में ले लिए। वहीं माैके पर ही कारोबारियों ने करीब एक करोड़ रुपये जमा कराए।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने अपर आयुक्त ग्रेड-1 आरएस द्विवेदी को अभियान चलाकर पटाखा कारोबारियों की छानबीन के निर्देश दिए थे। इसी आधार पर राज्य कर के अपर आयुक्त ग्रेड -2 आरए सेठ ने तीन जिलों में छापा मारने के लिए एसआईबी के 35 अधिकारियों की टीम गठित की। शनिवार की रात तीनों टीमों ने बिजनौर जिले के नजीबाबाद, अमरोहा जिले के गजरौला और रामपुर जिले के बिलासपुर में पटाखा कारोबारियों के यहां छापा मारा।
विज्ञापन


एसआईबी के संयुक्त आयुक्त श्रीहरि मिश्रा की टीम ने शनिवार की रात अमरोहा में तिगरी रोड पर गजराैला स्थित पटाखा कारोबारी की फर्म पर छापा मारा तो स्टाॅक कम मिला। छानबीन से पता चला कि कारोबारी ने तमिलनाडु के शिवा काशी से ई-वे बिल पर माल मंगाया है, लेकिन स्टॉक अपडेट नहीं किया है। गड़बड़ी पकड़े जाने पर कारोबारी ने तत्काल 35 लाख 87 हजार रुपये ऑनलाइन जमा किए। जांच टीम में डीसी धमेंद्र सचान, राजेश सेठ और उपेंद्र शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त आयुक्त मोहित गुप्ता के नेतृत्व में डीसी विकास बहादुर चौधरी की टीम ने रामपुर जिले के बिलासपुर स्थित पटाखा कारोबारी की फर्म में छापा मारा। छापा के दौरान पता चला कि माल खरीदा गया, लेकिन बिक्री नहीं दर्शायी गई। जीएसटी की चोरी पकड़े जाने पर कारोबारी ने तत्काल 49 लाख रुपये जमा किए। वहीं बिजनौर जिले के नजीबाबाद में संयुक्त आयुक्त विपुल सिंघल की टीम ने छापा मारा। यहां जीएसटी चोरी पकड़े जाने पर कारोबारी ने 15 लाख 39 हजार रुपये तत्काल जमा करा दिए। जांच के लिए सभी जगहों से टीमों ने दस्तावेज भी कब्जे में लिए।

------------
25 घंटे तक तीनों फर्मों में चली कार्रवाई
अपर आयुक्त ग्रेड-2 आरए सेठ ने बताया कि तीनों फर्मों में 25 घंटे तक टीमों ने छानबीन की। जांच से पता चला कि कारोबारियों ने कई वर्षों से भारी मात्रा में स्टॉक की बिक्री की थी, लेकिन वास्तविक बिक्री नहीं दिखा रहे थे। इसी कारण तीनों बहुत कम कर जमा कर रहे थे। डाटा एनालिसिस एवं गोपनीय जानकारी एकत्र करके तीनों जिलों में छापा मारकर छह करोड़ के टर्नओवर की स्टॉक में कमी पकड़ी गई है। तीनों ने एक करोड़ 26 हजार रुपये जमा किए हैं। कागजातों की जांच में अभी काफी गड़बड़ी पकड़े जाने की आशंका है। दीपावली पर विभाग का अभियान जारी रहेगा। सभी व्यापारियों से अनुरोध है कि माल की बिक्री के दौरान ग्राहकों को बिल जरूर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed