फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   raid in train loot case

ट्रेन लूट के मुख्य आरोपी की तलाश में देर रात दबिश दे रहीं पुलिस टीमें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
raid in train loot case
मुरादाबाद। ट्रेनों में लूट के मुख्य आरोपी अमित और उसके साथी अभिषेक की तलाश में पुलिस देर रात अलग अलग स्थानों पर दबिश दे रही है। आउटर पर भी गश्त बढ़ा दी गई है। सिविल पुलिस और एसओजी का भी सहयोग लिया जा रहा है। इसके बावजूद मुख्य आरोपी फिलहाल पुलिस की पकड़ से दूर हैं। दावा किया जा रहा है कि जल्द ही दोनों आरोपी जीआरपी की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन

नौ अप्रैल की देर रात गोविंदनगर आउटर पर फैजाबाद-दिल्ली और लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस में लूट हुई थी। चार बदमाशों ने तमंचे और तलवार के बल पर यात्रियों से जेवर, नकदी, मोबाइल और पर्स लूट लिए थे। सात यात्रियों को घायल भी कर दिया था। जीआरपी - आरपीएफ के आला अधिकारियों ने मुरादाबाद पहुंचकर मौका मुआयना किया था। साथ ही बदमाशों को जल्द से जल्द पकड़ने की पुलिस टीम को सख्त हिदायत दी। इसके बाद बुधवार रात मुठभेड़ में जीआरपी - आरपीएफ ने दो आरोपियों को पकड़ लिया। इसमें एक के पैर में गोली लगी। जबकि सगरना समेत दो आरोपी मौके से फरार हो गए थे। एसपी जीआरपी अपर्णा गुप्ता का कहना है कि पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही दोनों आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed