{"_id":"5a3ad15a4f1c1b502b8b5bfe","slug":"raid-by-income-tax-department-on-anushka-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुष्का अस्पताल पर आयकर विभाग का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुष्का अस्पताल पर आयकर विभाग का छापा
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2017 02:38 AM IST
विज्ञापन
अनुष्का अस्पताल में छापे के दौरान मौजूद पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट व लीवर रोग विशेषज्ञ डा. राजीव गुप्ता व उनकी पत्नी स्त्री रोग विशेष डा. साधना गुप्ता के कांठ रोड स्थित अनुष्का अस्पताल पर बुधवार सुबह आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा। आयकर विभाग की टीम देर रात तक अस्पताल में छानबीन में जुटी थी। आयकर विभाग के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक छापामारी में चार करोड़ रुपये नकद और दो करोड़ रुपये के गहने बरामद हुए हैं। आठ करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति के दस्तावेज भी आयकर अफसरों के हाथ लगे हैं।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में कांठ रोड पर अकबर किले के पास डा. राजीव गुप्ता का अनुष्का अस्पताल है। उनकी पत्नी डा. साधना गुप्ता भी यहीं प्रैक्टिस करती हैं। अस्पताल के ऊपर ही डा. गुप्ता का आवास है। बुधवार को सुबह करीब आठ बजे आयकर विभाग की टीम ने एडी (इंवेस्टीगेशन) एमके पांडेय के नेतृत्व में अनुष्का अस्पताल पर छापा मारा। सुबह - सुबह अचानक पड़े छापे से डा. दंपति व नर्सिंग होम का स्टाफ हक्का बक्का रह गया। आयकर विभाग के अफसरों ने डा. दंपति और परिजनाें व स्टाफ का बाहरी संपर्क बंद कर दिया।
अस्पताल के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई। टीम ने अंदर पूरे अस्पताल और आवास में सर्च आपरेशन शुरू किया। जो देर रात तक जारी था। आयकर विभाग के सूत्रों का कहना है कि अभी तक की छानबीन में डा. गुप्ता के घर से करीब चार करोड़ रुपये नकद और दो करोड़ रुपये के जेवर सामने आ चुके हैं। टीम घर में लैपटॉप और कंप्यूटर की डिटेल भी खंगाल रही है। बैंक लॉकरों को भी सर्च किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक छापे की कार्रवाई आधी रात तक या फिर गुरुवार तड़के तक जारी रह सकती है।