फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rahul Gandhi's Nyaya Yatra will come to Moradabad

Moradabad News: राहुल गांधी की न्याय यात्रा आएगी मुरादाबाद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi's Nyaya Yatra will come to Moradabad
मुरादाबाद। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा फरवरी के अंतिम सप्ताह में मुरादाबाद भी आएगी। यात्रा की तैयारी को लेकर लखनऊ स्थित कांग्रेस कार्यालय में बैठक हुई। बताया गया कि शीघ्र ही यात्रा की तिथि घोषित कर दी जाएगी। इस मामले में स्थानीय नेताओं को तैयारी करनी होगी।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने बताया कि अभी राहुल गांधी की यात्रा चंदौली जिले में प्रवेश की है। प्रदेश के कई जिलों में होती हुई न्याय यात्रा मुरादाबाद में भी आएगी। इस मामले में लखनऊ में पार्टी की मंगलवार को बैठक हुई है। बताया गया है कि तीन दिन बाद राहुल गांधी की सुरक्षा में लगी एसपीजी मुरादाबाद के तीन मार्गों का सर्वेक्षण करेंगी। राहुल गांधी की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यात्रा निकाली जाएगी। सर्वेक्षण के बाद यात्रा की तिथि तय की जाएगी। इस न्याय यात्रा में प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के नेता भी भाग लेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा को परास्त करने के लिए राहुल गांधी लोगों को जागरूक कर रहे हैं। महंगाई, बेरोजगारी और मोहब्बत की दुकान का मुद्दा उठा रहे हैं। पार्टी के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश काफी महत्वपूर्ण है। 2009 के चुनाव में कांग्रेस नेता एवं पूर्व कप्तान अजहरुद्दीन यहां से चुनाव लड़कर जीत चुके हैं। पार्टी न्याय यात्रा को लेकर ब्लॉकों में कार्यशाला आयोजित कर रही है। संभावना है कि 25 या 26 फरवरी तक न्याय यात्रा जिले में आएगी लेकिन इसकी पुष्टि सुरक्षा सर्वेक्षण के बाद ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed