{"_id":"57678fb24f1c1b9b60b47d97","slug":"querelling-in-policestation","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत सदस्य और पार्षद आमने सामने ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत सदस्य और पार्षद आमने सामने
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Mon, 20 Jun 2016 12:09 PM IST
विज्ञापन
बरामद तमंचा
- फोटो : बरामद तमंचा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीराम नगर वार्ड 10 के पार्षद बृजलाल ने मझोला थाने में अज्ञात लोगों द्वारा हमला किए जाने की तहरीर दी है। तहरीर में पार्षद ने कहा है कि रविवार शाम करीब सात बजे लगभग 6 लोग हूटर लगी गाड़ी जो हरियाणा नंबर की है से आए और मेरे घर में घुस गए। घर में घुसे लोगों के पास तमंचा और कारतूस था। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोगों की मदद से एक हमलावर को तमंचे और कारतूस सहित पकड़ कर पुलिस को सूचित किया।
पार्षद ने पुलिस को उक्त तहरीर के साथ देसी तमंचा 315 बोर और 9 कारतूस भी दिए हैं। वहीं पुलिस ने पार्षद के घर से जिस व्यक्ति को पकड है वह गजराज ग्राम मातीपुर, अस्मोली संभल निवासी हैं। उनकी पत्नी अनु शर्मा जिला पंचायत सदस्य हैं। इस मामले पर एचएसओ मझोला राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि पार्षद ने तहरीर दी है। प्रथम द़ष्टया मामला फर्जी लग रहा है। पुलिस रिपोट दर्ज कर मामले की जांच करगी। अभी जिपंस के पति गजराज को मुचलके पर छोड़ दिया गया है।
ये कहना है गजराज का
गजराज ने बताया कि वह पहले काशीराम नगर में अगरबत्ती का काम करते थे। उस समय उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य नहीं थीं। पार्षद ने उनसे काशीराम योजना में आवास दिलाने के नाम पर 60 हजार लिए लिए थे। लेकिन अभी तक पार्षद ने न आवास दिलया और न ही पैसे वापस किए।
विज्ञापन
पंद्रह दिन पहले पार्षद ने गजराज को 15 हजार का चेक दिया जिसकी तारीख 20 जून है। लेकिन शनिवार को गजराज की भाभी की तबियत खराब होने से उन्हें सांई अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान गजराज को रुपयों की जरूरत पड़ी। तब वह अपने ड्राइवर और साले के साथ पार्षद के घर के बाहर गए। पार्षद की पत्नी ने उन्हें घर के अंदर बुलाया। इसके बाद पार्षद और कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें पकड़ कर मारा और पुलिस को कॉल कर दी।
पुलिस ने मांगा मेमो
पार्षद ने पुलिस को जो तमंचा और कारतूस दिए है, उसका पुलिस ने मैमो मांगा है। लेकिन पुलिस के अनुसार पार्षद बगैर मैमो दिए ही तमंचा और कारतूस थाने में छोड़ कर चले गए। इसके बाद उन्हें फोन किया गया। लेकिन पार्षद देर रात तक मैमो देने के लिए थाने नहीं पहुंचे।
पार्षद के खिलाफ थाने में हैं तीन मामले
काशीराम नगर वार्ड 10 के पार्षद बृजलाल के खिलाफ मझोला थाने में पहले से तीन मामले दर्ज हैं। तीन में से दो एनसीआर और एक मामले में 147, 354, 323 जैसे धाराओं में चार्जशीट फाइल की गई है। सभी मामले 2015 के हैं।