फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Quarrel while playing cricket match dispute over batting without toss one injured in Moradabad

Moradabad: क्रिकेट मैच खेलते समय झगड़ा, बिना टॉस बैटिंग करने को लेकर हुआ विवाद, एक घायल

Mon, 19 Dec 2022 11:31 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 19 Dec 2022 11:31 AM IST
सार

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के काजीपुरा में टंकी के पास वाले मैदान में रविवार को गांव की दो टीमों के बीच क्रिकेट मैच खेला जा रहा था। इसी दौरान एक टीम के खिलाड़ी बिना टॉस के पहले बैटिंग करने की जिद्द पर अड़ गए।

विज्ञापन
Quarrel while playing cricket match dispute over batting without toss one injured in Moradabad
यूपी पुलिस (फाइल फोटो ) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुरादाबाद के अगवानपुर काजीपुरा में रविवार को क्रिकेट मैच खेलने के दौरान दो टीमें आपस में भिड़ गईं। मैदान में ही दोनों टीमों के बीच जमकर मारपीट हुई। वहीं सिर में बेल्ट लगने से एक युवक घायल हो गया। हंगामे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवाओं को समझाकर मामले को शांत कराया।

विज्ञापन


सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के काजीपुरा में टंकी के पास वाले मैदान में रविवार को गांव की दो टीमों के बीच क्रिकेट मैच खेला जा रहा था। इसी दौरान एक टीम के खिलाड़ी बिना टॉस के पहले बैटिंग करने की जिद्द पर अड़ गए। इस पर दूसरी टीम के खिलाड़ी विरोध करने लगे। इसी दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच कहासुनी से बात धक्कामुक्की और फिर मारपीट तक पहुंच गई।

विज्ञापन

 

एक टीम के युवकों ने बेल्ट और विकेट से हमला कर दिया। हमले में एक युवक घायल हो गया। सूचना मिलने पर अगवानपुर चौकी इंचार्ज मृदुल कुमार पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने युवकों को खदेड़कर भगा दिया। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोगों को थाने में भेज दिया। जहां दोनों पक्षों ने प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed