फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Qawwali presented till late night in Mian's honor

Moradabad News: मियां की शान में देर रात तक पेश की गई कव्वाली, चादरपोशी को उमड़े जायरीन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Qawwali presented till late night in Mian's honor
मुरादाबाद।
विज्ञापन

शहर की दरगाह हजरत सैयद शाह बुलाकी मियां पर चल रहे उर्स में जायरीन की भीड़ बढ़ती जा रही है। शुक्रवार दिन भर जायरीन का तांता लगा रहा। सभी ने पहुंच चादरपोशी की और मन्नत मांगी। बाद नमाज इशा सजी महफिल में कव्वालों ने मियां की शान में कव्वाली पेश की।
शुक्रवार चौथे दिन बाद नमाज-ए-फज्र कुरान ख्वानी हुई। बाद नमाज जोहर जायरीन के लिए लंगर का आयोजन किया गया। दिन भर देश के विभिन्न स्थानों से जायरीन के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। जायरीन ने दरगाह पर चादर चढ़ाई और मन्नतें मांगी। बाद नमाज इशा कव्वाली का आयोजन किया गया। जो देर रात तक जारी रहा। जिसमें कव्वाल असलम वारसी व उनकी टीम ने कव्वाली पेश की।
विज्ञापन

इस मौैके पर दरगाह के सज्जादानशीन इश्तियाक हुसैन सिद्दीकी, शिबली मियां, सैयद नईम चिश्ती, हयातुन नबी, हाफिज इफ्तिखार साहब, अजमी हुसैन आदि मौजूद रहे। दरगाह के सज्जादानशीन इश्तियाक हुसैन सिद्दीकी ने बताया कि शनिवार को बाद नमाज इशा मशहूर कव्वाल हबीब पेंटर के पोते गुलाम हबीब पेंटर अपने कलाम पेश करेंगे। दरगाह के बाहर लगे मेले में भी भीड़ बढ़ने लगी है। शहर के लोगों ने मेले में परिवार के साथ पहुंच कर खरीददारी की। मेले में कवाब-पराठे, हलवा-पराठे, चाट, टिक्की, बताशे समेत तमाम खाद्य पदार्थों की दुकानें लगी हुई हैं। मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले और घरेलू सामान की तमाम दुकानें भी लगीं हैं। जहां परिवार समेत पहुंच कर लोग खरीददारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed