फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   PWD valued Kothi Khasbag of Nawab of Rampur at 17.91 crore, adjoining buildings worth 5.95 crore

पीडब्ल्यूडी ने रामपुर के नवाब की कोठी खासबाग की कीमत 17.91 करोड़ लगाई, आस-पास के भवनों की कीमत 5.95 करोड़ 

Thu, 10 Sep 2020 01:25 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 10 Sep 2020 01:25 PM IST
विज्ञापन
PWD valued Kothi Khasbag of Nawab of Rampur at 17.91 crore, adjoining buildings worth 5.95 crore
कोठी खासबाग - फोटो : अमर उजाला

रामपुर के नवाब की खासबाग स्थित कोठी की कीमत पीडब्ल्यूडी ने 17.91 करोड़ लगाई है। कोठी खासबाग के अलावा इस कैंपस में स्थित अन्य बिल्डिंग की कीमत 5.95 करोड़ लगाई गई है। इसको लेकर पीडब्ल्यूडी ने गुरुवार को जिला जज की कोर्ट में मूल्यांकन रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी है। रामपुर रियासत के आखिरी नवाब रजा अली खां की संपत्ति का बंटवारा उनके वारिसों के बीच सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक किया जाना है।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने जिला जज को इस प्रक्रिया को पूरा कराने का आदेश दिया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक ही आखिरी नवाब की चल और अचल संपत्ति का मूल्यांकन किया जा रहा है। नवाब रजा अली खां ने रियासत के विलय के वक्त जो पांच अचल संपत्तियां अपने पास रखी थीं, उनमें 350 एकड़ में फैली कोठी खासबाग भी शामिल है। खासबाग में कोठी का एरिया 45 हजार गज है।
विज्ञापन


साल 1930 में बनकर तैयार हुई इस कोठी के बारे में दावा किया जाता है कि यह हिंदुस्तान की पहली वातानुकूलित कोठी है। संपत्ति विभाजन की प्रक्रिया के तहत जिला जज की अदालत ने 24 जनवरी को पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को खासबाग कोठी का मूल्य निर्धारित कर अवगत कराने का आदेश दिया था। विभाग के अधिकारी यह कहते रहे कि यह कोठी सौ साल से अधिक पुरानी है, इसकी कीमत आंकने का काम पुरातत्व टीम के स्तर से संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग की ओर से जब कोठी खास बाग की कीमत के संबंध में कोर्ट को रिपोर्ट नहीं दी तो जुलाई माह में अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब कर लिया गया था। कोर्ट ने कहा था कि कोठी की कीमत का आंकलन कर अपनी रिपोर्ट दें। कोर्ट के आदेश के बाद पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने कोठी खासबाग की कीमत आंकने का काम शुरू कर दिया था। जिसकी रिपोर्ट गुरुवार को कोर्ट में प्रस्तुत कर दी गई है।


पीडब्ल्यूडी ने कोठी खासबाग की कीमत 17.91 करोड़ आंकी है। कोठी के पास स्थित अन्य भवनों की कीमत 5.95 करोड़ आंकी गई है।  अधिवक्ता हर्ष गुप्ता ने बताया कि पीडब्लूडी ने कोठी खासबाग की कीमत को लेकर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed