फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Pushpendra Singh became the district president of Uttar Pradesh Secondary Teachers Association for the fourth time

Moradabad News: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के चौथी बार जिलाध्यक्ष बने पुष्पेंद्र सिंह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Pushpendra Singh became the district president of Uttar Pradesh Secondary Teachers Association for the fourth time
मुरादाबाद। चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में हुई उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चेतनारायण गुट) जनपद मुरादाबाद की इकाई की बैठक में प्रांतीय सम्मेलन की रूपरेखा बनाई गई। इसके साथ ही पुरानी कार्यकारिणी को यथावत रखा गया।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संयोजक मेजर डॉक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि बरेली में नौ, दस और 11 अप्रैल को प्रांतीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन की वजह से जनपद स्तर पर होने वाले चुनावों को स्थगित कर दिया गया है। पुरानी कार्यकारिणी को प्रदेश सम्मेलन की वजह से यथावत रखा गया है। अब जिले का चुनाव वर्ष 2025 में किया जाएगा। इस कार्यकारिणी में चौथी बार डॉ. पुष्पेंद्र सिंह को जिलाध्यक्ष और शमशाद हुसैन को जिला मंत्री बनाया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 55 जिलों में संगठन सक्रिय रूप से कार्य रहा है। शेष जनपदों में भी संगठन विस्तार को लेकर रूपरेखा बनाई जाएगी। डॉ. देवेंद्र सिंह ने कहा कि मेरे कार्यक्षेत्र के 25 जिलों में से छह से सात जिले, जिसमें हापुड़, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, शामली, शाहजहांपुर, बदायूं आदि हैं में सक्रियता कम है। हर जिले में सदस्यता अभियान चलाने पर कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही जनवरी माह में मुरादाबाद में मंडल सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रांतीय सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने और अन्य वक्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा बनाए रखने के लिए हमेशा साथ रहने का आह्वान किया। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष गिरिराज सिंह, जेपी सिंह, आरपी शर्मा, आईबी सक्सेना, संभल के जिला अध्यक्ष नसीम हुसैन, मुरादाबाद के जिला संगठन मंत्री नरेंद्र सिंह, चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य वीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed