फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Purchase deadline completed, farmers had to return under compulsion

मशीन की लिमिट हो गई पूरी, मजबूरी में लौटाने पड़े किसान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Purchase deadline completed, farmers had to return under compulsion
मुुरादाबाद। गेहूं खरीद के आखिरी दिन क्रय केंद्रों पर किसानों की खूब आपाधापी मची रही। सुबह चार बजे से ही किसान गेहूं लेकर पहुंच गए। ट्रैक्टर ट्रॉलियों की लाइन लग गई। भीड़ को देख लेबर भी बढ़ाई गई। रात तक खरीद हुई, लेकिन खरीद की समय सीमा पूरी होने की वजह से कई किसानों को मायूस भी लौटना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार को खरीद का अंतिम दिन होने से लिहाजा सुबह चार बजे से ही किसान ट्रैक्टर ट्रॉलियों में गेहूं लेकर शहर के मंडी समिति में खाद्य विभाग और मंडी समिति के क्रय केंद्र पर पहुंचने शुरू हो गए थे। सोमवार को लौटाए गए किसान भी पहुंच गए थे। लिहाजा दोनों केंद्रों पर जबर्दस्त भीड़ लग गई। सबसे ज्यादा भीड़ मंडी समिति के केंद्र पर रही। यहां पर शाम साढ़े छह बजे ही खरीद का कोटा पूरा हो गया। केंद्र प्रभारी महादेवी के अनुसार केंद्र पर एक दिन में 350 क्विंटल गेहूं खरीदा जा सकता है, ये कोटा शाम को पूरा हो गया। इसके बाद पीओपी (प्वाइंट ऑफ परचेज) मशीन ने एंट्री मान्य नहीं की। इस कारण पांच किसानों का गेहूं नहीं खरीदा जा सका और उन्हें वापस लौटना पड़ा। केंद्र प्रभारी के अनुसार मंगलवार को 11 किसानों का गेहूं खरीदा गया।
विज्ञापन

उधर खाद्य विभाग के क्रय केंद्र पर भी सुबह से ही किसानों का जमावड़ा लगा था। केंद्र पर गेहूं लेकर पहुंचा धातौरा निवासी चंद्रपाल के गेहूं का दाना बारिश में भगने की वजह से खराब हो गया था इस कारण उसका गेहूं खरीद योग्य ना मिलने पर वापस भेज दिया गया। केंद्र प्रभारी अर्चना शर्मा के अनुसार केंद्र पर 12 किसानों का कुल 297.50 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। उन्होंने दावा किया कि उन्हेें केंद्र पर लेबर बढ़ा ली थी इस कारण उनके यहां कोई किसान वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed