फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Punjab farmers protest: Operation of 29 trains of Moradabad division affected, ten trains cancelled

पंजाब किसान आंदोलन: मुरादाबाद मंडल की 29 ट्रेनों का संचालन प्रभावित, दस ट्रेनों को रद्द किया, 12 का मार्ग बदला

Sat, 30 Sep 2023 12:00 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 30 Sep 2023 12:00 PM IST
सार

सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। मालगाड़ियों पर भी इसका असर पड़ा है। 

विज्ञापन
Punjab farmers protest: Operation of 29 trains of Moradabad division affected, ten trains cancelled
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के कारण मुरादाबाद रेल मंडल की 29 ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। 10 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है जबकि 12 ट्रेनें बदले मार्ग से चलाने के साथ ही कुछ ट्रेनों बीच में ही रोकना पड़ा। इस आंदोलन का असर मालगाड़ियों के संचालन पर भी पड़ा है।

विज्ञापन


आंदोलन के कारण अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी एक्सप्रेस, अमृतसर जयनगर एक्सप्रेस, देहरादून-अमृतसर एक्सप्रेस, ऋषिकेश बाड़मेर एक्सप्रेस समेत दस ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। इसके अलावा शुक्रवार को पंजाब मेल, लोकनायक एक्सप्रेस, अमृतसर-देहरादून एक्सप्रेस शुक्रवार को मुरादाबाद रेल मंडल में नहीं पहुंचीं।
विज्ञापन


अकाल तख्त एक्सप्रेस लुधियाना में रोक दी गई। इसके अलावा जनसेवा एक्सप्रेस अंबाला में रोकी गई। कर्मभूमि एक्सप्रेस को अंबाला से चला गया। सरयू यमुना एक्सप्रेस सहारनपुर से चलाई है। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। मालगाड़ियों पर भी इसका असर हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed