फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Punishment market for the expression and agreement of love

प्यार के इजहार और इकरार के लिए सजा बाजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Punishment market for the expression and agreement of love
मुरादाबाद। वेलेंटाइन वीक की शुरुआत सोमवार को रोज डे के साथ हो जाएगी। इस वीक को खास अंदाज में मनाने के लिए ग्राहकों के साथ बाजार भी तैयार है। दिल की बात अपने साथी को बताने का जरिया ग्रीटिंग कार्ड के अलावा अन्य उपहार बनेंगे। दुकानदारों का कहना है कि अन्य वर्षों की तरह इस बार भी ग्राह खरीदारी के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन

कोर्ट रोड पर दुकानदार विरंची शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण की वजह से बंद चल रहे मुंबई और दिल्ली के बाजार अब खुल गए हैं। यहां के अलावा गुजरात से भी वेलेंटाइन डे के लिए सामान मंगवाया है। वेलेंटाइन वीक में ऐसे सामान की मांग ज्यादा रहती है जो सालभर उपयोग में लाया जा सकें। इसलिए बहुत से युवा अपनी पसंद बताकर गिफ्ट हैंपर तैयार करवाते हैं। युवतियों के लिए मैचिंग के ईयररिंग्स, बैंगल और ब्रेसलेट हैं तो वहीं फोटो फ्रेम में कई वैराइटी आई हैं। लाइटिंग वाले फोटो फ्रेम का ज्यादा रुझान है। रोज डे के लिए आर्टिफिशियल गुलाब हैं, जो गोल्डन और मेटल कलर के हैं। कई ऐसे स्टैंड हैं, जिनमें गुलाब और टैडी पहले से ही लगे हुए हैं।
विज्ञापन

जीएमडी रोड पर दुकानदार प्रवीन ने बताया कि म्यूजिकल ग्रीटिंग, परफ्यूम सेट हैं। इसके अलावा गिफ्ट हैंपर में छोटे-छोटे टैडी के साथ चाकलेट, वॉलेट, टाई, घड़ी व दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली अन्य चीजों को शामिल किया गया है। नवविवाहित जोड़े भी अपने साथी के लिए उपहार खरीद रहे हैं। युवाओं के बजट के हिसाब से गिफ्ट हैंपर तैयार किए जा रहे हैं। डायरी का रुझान भी बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed