फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Punch biopsy is an easy technique to detect cancer

कैंसर का पता लगाने की आसान तकनीक है पंच बायोप्सी : डॉ. अंशुमन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Punch biopsy is an easy technique to detect cancer
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पंच बायोप्सी कैंसर की जांच के लिए सरल व अत्याधुनिक तकनीक है। इसमें त्वचा पर घाव से ऊतक का एक छोटा, गोल टुकड़ा निकालने के लिए एक तेज, खोखले व गोलाकार उपकरण का उपयोग किया जाता है। त्वचा के नीचे फैट वाले टिशू की परत को लगभग 4 मिलीमीटर काटने और टिशू का नमूना निकालने के लिए उपकरण को दोनों ओर घुमाया जाता है।
टुकड़ा लेने के बाद रोग के लक्षणों की जांच के लिए माइक्रोस्कोप से जांच की जाती है। त्वचा, वुल्वर और गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर सहित कुछ प्रकार के कैंसर की जांच के लिए पंच बायोप्सी का उपयोग किया जाता है। यह जानकारी इंडियन डेंटल एसोसिएशन मुरादाबाद व धर्मशिला नारायण अस्पताल नई दिल्ली की ओर से आयोजित कार्यशाला में डॉ. अंशुमन कुमार ने दी। वह कार्यशाला में बतौर मुख्य वक्ता बोल रहे थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर की गई। आईडीए मुरादाबाद के सचिव डॉ. रोमिल सिंघल ने अध्यक्ष डॉ. आशीष को कॉलर पहनाकर सम्मानित किया। वूमेन डेंटल विंग की चेयरपर्सन डॉ. रजनी को भी कॉलर पहनाया गया। डॉ. अंशुमन ने कहा कि पंच बायोप्सी से कैंसर की सही समय पर जांच की जा सकती है। इससे सही समय पर उपचार शुरू कर रोगी का जान बचाने में मदद मिलती है। कार्यशाला के अंत में आईडीए मुरादाबाद की वूमेन डेंटल विंग की पदाधिकारियों ने शपथ ली व पद ग्रहण किया। डॉ. स्वाति सिंघल ने चेयरपर्सन व डॉ. प्रगति पांडे ने को-चेयरपर्सन की जिम्मेदारी संभाली। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सलमान ने किया। इस मौके पर डॉ. पीएन टंडन, डॉ. केके चौधरी, डॉ. आशुतोष, डॉ. अदनान, डॉ. अभिनय, डॉ. पुलकित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed