फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   protest of ramleela cometi member

Moradabad News: रामलीला कमेटी के विरोध बाद पुलिस और प्रशासन ने निरस्त की एआईएमआईएम की रैली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
protest of ramleela cometi member
पाकबड़ा (मुरादाबाद)। निकाय चुनाव को लेकर 12 दिसंबर को रामलीला कमेटी के मैदान में होने वाली एआईएमआईएम की रैली की अनुमति को पुलिस प्रशासन ने निरस्त कर दिया है। यह कदम श्री रामलीला कमेटी के विरोध के चलते उठाया गया है। पुलिस और प्रशासन ने एमआईएमआईएम के पदाधिकारियों से कहीं दूसरी जगह रैली कराने के लिए आवेदन करने को कहा है।
विज्ञापन

ऑल इंडिया मजलिस -ए- इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नेता अरशद अली सैफी ने पाकबड़ा रामलीला मैदान में 12 दिसंबर को रैली करने के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी थी। रैली में एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली आ रहे हैं। रैली नगर पंचायत चुनाव के संबंध हो रही थी। रैली की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गईं थीं। रामलीला कमेटी को जब यह पता चला की एआईएमआईएम की रैली रामलीला मैदान हो रही है तो उन्होंने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। और रैली रोकने के लिए पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से शिकायत कर दी।
विज्ञापन

उन्होंने अपनी शिकायत में कहा की इस रैली से पाकबड़ा में तनाव फैला सकता है। रैली रामलीला कमेटी के मैदान पर हो रही है और यह एक निजी संस्था का मैदान है। वह इस मैदान में रैली को नही होने देंगे। रामलीला कमेटी के विरोध के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। रामलीला मैदान में होने वाली रैली की अनुमति निरस्त कर दी गई है। नए स्थान पर रैली के आवेदन मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed