{"_id":"62e0438fb174521f655cf1ef","slug":"protest-of-health-workers-moradabad-news-mbd4358876104","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे ठप रही स्वास्थ्य सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे ठप रही स्वास्थ्य सेवाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। नियम विरुद्ध तबादले के विरोध में स्वास्थ्य कर्मियों का दो घंटे का कार्य बहिष्कार जिला अस्पताल के मरीजों के लिए परेशानी का सबब बन गया। इलाज के लिए पहुंचे करीब 250 मरीजों ने पर्ची कटवाई लेकिन दवा काउंटर और एक्सरे-पैथोलॉजी लैब में कर्मचारियों की कुर्सी खाली रही। मरीजों को न तो दवा मिली और न ही जांच हुई। इलाज के लिए मरीजों को दो घंटे इंतजार करना पड़ा।
स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों, फार्मासिस्टों और लिपिकों के तबादले किए गए। कुछ तबादले नियम विरुद्ध बताकर स्वास्थ्य कर्मियों ने मंगलवार को सुबह आठ बजे से दस बजे तक दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। इससे अंजान दूरदराज से मरीज जिला अस्पताल इलाज कराने पहुंच गए। करीब ढाई सौ मरीजों ने इलाज के लिए काउंटर से पर्ची तो कटवा ली, लेकिन दवा काउंटर, अल्ट्रासाउंड एक्सरे सेंटर, पैथोलॉजी लैब, सिटी स्कैन सेवा बंद रही। उसम भरी गर्मी में मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दो घंटे इंतजार करना पड़ा। दस बजे के बाद स्वास्थ्य कर्मचारी काम पर लौटे आए। इसके बाद स्वास्थ्य सेवाएं बहाल हो गई, तब जाकर मरीजों को राहत मिली।