फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   protest of farmer in moradabad

गन्ने के दाम न बढ़ने पर किसान संगठन आंदोलन की राह पर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
protest of farmer in moradabad
मुरादाबाद। गन्ने के दाम न बढ़ने पर किसान संगठनों ने आंदोलन की राह पकड़ ली है। भारतीय किसान यूनियन के आंदोलन की शुरूआत ब्लाक व तहसील स्तर से करेगी और गन्ने की होली जलाएगी। भाकियू असली संभल में राष्ट्रीय कार्यकारिणी महापंचायत कर आगे के आंदोलन की रणनीति बनाएगी। गन्ना मूल्य न बढ़ने से संगठनों में आक्रोश है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन असली के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने बताया कि संगठन ने 11 दिसंबर को संभल के भगत सिंह पार्क में महापंचायत बुलाई है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी इसमें हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि गन्ना मूल्य की घोषणा में देरी कर सरकार ने चीनी मिलों को लाभ पहुंचाया है। प्रदेश के किसानों का चीनी मिलों पर सात हजार करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य बकाया हो गया है। सरकार ने केवल भाषण देने के काम किए हैं। किसानों को कर्जदार बना दिया है। अब किसान आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

वही भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी व वरिष्ठ नेता चौधरी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि सरकार ने चीनी मिलों के दबाव में गन्ना मूल्य में वृद्धि नहीं की है। इसके लिए भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर बड़ा आंदोलन करेगी। 11 दिसंबर को ब्लाक व तहसील स्तर पर गन्ने की होली जलाई जाएगी। इसके बाद 21 दिसंबर को आंबेड़कर पार्क में जिला स्तर पर कृषि यंत्रों के साथ धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रीय संगठन के निर्देश पर आगे का आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed