फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Protest against illegal construction on temple land, warning of religious conversion

Moradabad News: मंदिर की भूमि पर अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन, धर्म परिवर्तन की चेतावनी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Protest against illegal construction on temple land, warning of religious conversion
अगवानपुर। नगर में शनिवार को शिव मंदिर की जमीन पर अवैध निर्माण के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने भूमि का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद जबरन कब्जे का आरोप लगाया। न्याय नहीं मिलने पर लोगों ने धर्म परिवर्तन करने की चेतावनी दी। मंदिर की मूर्तियां को कटघर के घाट पर विसर्जित करने की भी बात कही। वहीं दूसरे पक्ष ने भूमि पर अपना दावा किया है। फिलहाल पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया है।
विज्ञापन

अगवानपुर में बाईपास मार्ग स्थित सराय फारुख में प्राचीन शिव मंदिर 50 वर्ष से स्थापित है। इस मंदिर से अनुसूचित जाति के परिवार के करीब पांच हजार लोग जुड़े हैं। मंदिर ट्रस्ट के बराबर की एक भूमि पर विवाद चल रहा है, जिसका कोर्ट में मुकदमा विचाराधीन होने का दावा किया गया है। इसके बावजूद शुक्रवार को विवादित भूमि पर कब्जे के लिए निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

लोगों ने स्थानीय पुलिस से कब्जा हटवाने को कहा, आरोप है कि पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनी। इसके बाद लोगों ने एसएसपी कार्यालय में कब्जा हटवाने की मांग की। शनिवार को फिर से भूमि पर निर्माण कार्य शुरू होने से लोग भड़क गए। सैकड़ों महिलाएं और पुरुष व बच्चे मंदिर पर एकत्र हो गए। आक्रोशित लोगों ने हंगामा व प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस भी मौके पर आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस चौकी में वार्ता हुई। दोनों पक्षों ने भूमि के कागज दिखाकर अपना अपना दावा पेश किया, लेकिन वार्ता में कोई निष्कर्ष नहीं निकला। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों का कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। कुछ दिन पहले बाउंड्री गिर गई थी। उस दीवार का एक पक्ष निर्माण कार्य करा रहा रहा। इसी पर विवाद हो गया। फिलहाल दोनों की सहमति बनने तक कार्य रोक दिया गया है।




&&&&&&&

पूर्वजों के नाम से भूमि दर्ज है। इस भूमि से मंदिर की भूमि का कोई लेना देना नहीं है। 2021 और 2022 में पुलिस और प्रशासनिक टीम ने पैमाइश करके कब्जा मुक्त करा चुकी है। लोगों के अनुरोध पर मंदिर को तीन लाख एक हजार रुपये दान भी दिया था। होली पर कुछ शरारती तत्वों ने बाउंड्रीबाल गिरा दी थी। टूटी बाउंड्री का फिर से निर्माण करा रहे थे। इस पर इन लोगों ने रोक कर विवाद खड़ा कर दिया। - अवधेश कुमार विश्नोई, भूमि पर अपना दावा करने वाले


&&&&&&&&

विवादित भूमि मंदिर के गाटा संख्या में शामिल है। इसका न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। दो दिन से भूमि पर निर्माण कार्य चल रहा है। हमें इन्साफ नहीं मिला तो पांच हजार लोग दूसरा धर्म स्वीकार कर लेंगे। मंदिर की मूर्तियां कटघर के घाट पर विसर्जित कर देंगे। - शिव शंकर, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed