फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Proposal passed to construct ready-made culverts and roads

Moradabad News: बनी बनाई पुलिया और सड़कों काे बनाने के लिए पास कर दिया प्रस्ताव

Tue, 08 Oct 2024 05:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 08 Oct 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
Proposal passed to construct ready-made culverts and roads
रामपुर। रामपुर नगर पालिका परिषद के इस बार के बोर्ड बैठक के प्रस्तावों में भ्रष्टाचार की बू आ रही है। आरोप है कि इनमें सड़कों, नालों-नालियों और पुलियों के विकास कार्याें में खेल करने की कोशिशें की गई है। बताया जा रहा है कि शहर में पहले से हो चुके विकास कार्यों को बोर्ड में प्रस्तावित कर दिया गया है। जबकि इनकों बने अभी महज एक से तीन साल का अंतर आया है। अमर उजाला ने जब इसकी पड़ताल की तो पता चला कि जिन मोहल्लों का नाम लिया गया है, वहां पर पहले से निर्माण कार्य हो चुका है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की इस बार की चौथी बोर्ड बैठक काफी हंगामेदार रही थी, जिसमें 35 में से कुल 31 प्रस्तावों में आपसी सहमति पर मुहर लग गई थी। इनमें प्रस्ताव संख्या-14 जिसमें सड़कों, नालों, नालियों और पुलियों का निर्माण कार्य प्रस्तावित किया गया है। आरोप है कि इस प्रस्ताव संख्या में कई इंटरलाॅकिंग सड़कें ऐसी प्रस्तावित कर दी गई हैं, जिनका निर्माण पहले से हो चुका है और वह अभी काफी बेहतर है।
विज्ञापन

इसके साथ पुलिया और आरसीसी नाले भी शामिल हैं, जिनको निर्माण करने के काफी समय बाद दोबारा बोर्ड बैठक प्रस्तावित कर दिया गया है। इनमें मुख्य कार्यों की अगर बात करें तो अमर उजाला संवाद की पड़ताल में मोहल्ला खानसामा में आरसीसी नाले का निर्माण और इंटरलॉकिंग रोड है जो कि अभी महज एक से दो साल हुए हैं। वहीं मोहल्ला बजरिया खानसामा में डॉ. काशिफ के क्लीनिक के सामने पुलिया निर्माण पहले से हो चुका है। वहीं मोहल्ला डायमंड कॉलोनी में आमिर खां पहलवान के मकान से गुड्डू खां के मकान तक इंटरलॉकिंग रोड का निर्माण पूर्व में हो चुका है। इसके साथ बगदादी दरगाह के सामने इंटरलॉकिंग रोड का निर्माण दिया गया है जो पहले से ही बनी हुई है। इन मोहल्लों में यह विकास कार्य पहले से ही हो चुके हैं। खास बात यह है कि कुछ समय पहले बने होने कारण इनको जीर्णोद्धार भी नहीं किया जाना है। सभी सड़कें, पुलिया और नाले सही सलामत है। कुल मिलाकर प्रस्ताव संख्या 14 के 10 विकास कार्य हैं जिनके दोबारा से खुर्द-बुर्द करने की आशंका बनी हुई है। आरोप है कि इन सड़कों को दोबारा प्रस्ताव में चढ़ाकर लाखों के वारे न्यारे करने का इरादा है। इस मामले में जब अधिशासी अधिकारी से बातचीत करने की कोशिश की तो उनका फोन नहीं उठ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल 10 विकास कार्यों का है मामला
-मोहल्ला डायमंड कॉलोनी में आमिर खां पहलवान के मकान से गुड्डू खां के मकान तक इंटरलॉकिग।
-मोहल्ला घेर मियां खां में सभासद शादाब अली के मकान से जुम्मा भाई के मकान तक आरसीसी नाले का निर्माण।
-मोहल्ला बजरिया खानसामा में डॉ. काशिफ के क्लीनिक के सामने पुलिया का निर्माण।
-मोहल्ला घेर आजम खां, दरी वाली गली में जावेद खां के मकान से सभासद व रईस खां के मकान तक इंटरलॅकिंग।
-मजार बगदादी साहब के सामने लतीफ मैकेनिक के घर से मुईन कुरैशी के मकान तक इंटरलॉकिंग रोड, नाली व पुलिया मरम्मत का कार्य।
-मोहल्ला खानसामा में श्री सरदार कुरैशी के मकान से प्याऊ व ट्रांसफार्मर तक आरसीसी नाले का निर्माण।
-मोहल्ला घेर नज्जू खां के फैसल मियां के मकान से आदिल मजीद के मकान तक ताहिर, इमरान के सामने इंटरलॉकिग।
-मोहल्ला घेर नज्जू खां में सरफराज खां के मकान से गुलफाम खां के मकान तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण।
-घेर हसन खां व खानकाह के पास डिपो वाली गली में इंटरलॉकिंग रोड व नाली मरम्मत कार्य।
-मोहल्ला घेर मजार बगदादी सहब से जमील खा के मकान तक इटरलॉकिग रोड का निर्माण कार्य।
-घेर नज्जू खां इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य। लिका, रामपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed