फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Property of the accused in the murder of BJP councilor's nephew attached

Moradabad News: भाजपा पार्षद के भतीजे के हत्यारोपी की संपत्ति कुर्क

Sat, 25 Jul 2026 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 25 Jul 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Property of the accused in the murder of BJP councilor's nephew attached
छजलैट के कुचावली में अपरा​धी की भूमि कुर्क कराने के दौरान एसपी ग्रामीण, एसडीएम और सीओ। स्रोत: प - फोटो : Samvad
कांठ (मुरादाबाद)। छजलैट के कुचावली में पंद्रह महीने पहले घर से बुलाकर भाजपा पार्षद के भतीजे की पीट-पीट कर हत्या कर करने व गैंगस्टर एक्ट के आरोपी अनिल कुमार की एक करोड़ से अधिक की संपत्ति को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में शुक्रवार को कुर्क कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार कुर्क की गई संपत्ति अवैध धन अर्जित कर एकत्र की गई थी। इस दौरान पुलिस ने सार्वजनिक रूप से मुनादी भी कराई।
विज्ञापन

21 अप्रैल 2025 को थाना सिविल लाइन के काजीपुरा निवासी मुरादाबाद महानगर के भाजपा पार्षद कृपाल सिंह के भतीजे निखिल कुमार उर्फ निक्की को बहाने से छजलैट थाने के गांव कुचावली बुलाकर पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। जिसमें कुचावली निवासी अनिल कुमार सहित कई को नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसके बाद 28 मार्च 2026 को छजलैट पुलिस ने अनिल कुमार के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में अभियोग दर्ज किया था। जिसकी विवेचना कांठ थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह द्वारा की गई। पुलिस के अनुसार अनिल कुमार के खिलाफ छजलैट थाने में हत्या, पॉक्सो एक्ट, आईटी एक्ट, एससीएसटी एक्ट, आर्म्स एक्ट सहित नौ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को छजलैट पुलिस ने जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह, उप जिलाधिकारी स्निग्धा चतुर्वेदी और क्षेत्राधिकारी कांठ सुनीता दहिया की मौजूदगी में कांठ तहसील के गांव चंगेरी में अनिल कुमार के नाम दर्ज कृषि भूमि गाटा संख्या 476, 478 रकबा 0.941567 हेक्टेयर, गाटा संख्या 476 रकबा 0.320 हेक्टेयर तथा गाटा संख्या 477 रकबा 0.0664 हेक्टेयर को कुर्क कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक कुर्क की गई तीनों संपत्तियों की कीमत 10594503 रुपये बताई गई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुर्क की गई भूमि पर विक्रय और इसे नष्ट नहीं करने के बोर्ड भी लगाए हैं। वहीं पुलिस के अनुसार आरोपी ने यह संपत्ति अपराध और गलत कृत्य में लिप्त रहते हुए अवैध धन से अर्जित की है। कुर्की की कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक कांठ सुदेश पाल सिंह, थानाध्यक्ष छजलैट रमेश सहरावत, क्षेत्रीय लेखपाल पंकज कुमार सहित राजस्व टीम व भारी फोर्स मौजूद रहा। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मुताबिक गांव कुचावली के अनिल कुमार पर 28 मार्च 2026 को गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत एक मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना में पाया गया था कि अनिल द्वारा भौतिक एवं आर्थिक लाभ कमाने के लिए हत्या जैसे जघन्य अपराध किए गए। इसी के क्रम में जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर संपत्ति को कुर्क किए जाने की कार्रवाई की गई है। कुर्क संपत्ति की मालियत एक करोड़ पांच लाख 94 हजार से अधिक है।-कुंवर आकाश सिंह,

छजलैट के कुचावली में अपराधी की भूमि कुर्क कराने के दौरान एसपी ग्रामीण, एसडीएम और सीओ। स्रोत: प

छजलैट के कुचावली में अपराधी की भूमि कुर्क कराने के दौरान एसपी ग्रामीण, एसडीएम और सीओ। स्रोत: प- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed