{"_id":"b925d75fb21254be2f0588b7914ed381","slug":"property-dealer-s-murder-in-moradabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटघर में प्रापर्टी डीलर को गोली से उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटघर में प्रापर्टी डीलर को गोली से उड़ाया
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Wed, 14 Oct 2015 07:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटघर थानाक्षेत्र में मंगलवार तड़के करीब साढ़े पांच बजे एक प्रापर्टी डीलर की घर के दरवाजे पर गोली मारकर सनसनीखेज हत्या कर दी गई। मकतूल नासिर अनवर प्रापर्टी डीलिंग के साथ ही मोहल्ले में परचून की दुकान भी करता था। वारदात के वक्त वह दुकान खोलने के लिए घर से निकला था।
घर से कदम निकालते ही अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार दी और फरार हो गए। अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रापर्टी डीलर नासिर अनवर (45) का रहमत नगर गली नंबर छह में दो मंजिला मकान है। मकान की दूसरी मंजिल पर वह अपनी पत्नी फरजाना परवीन और दो बच्चे मोनू व इंशा के साथ रहते थे।
जबकि ग्राउंड फ्लोर पर किरायेदार ने कपड़े का गोदाम बना रखा है। इसके अलावा उनके भाई जमशेद, इकबाल, जाकिर शाकिर और शाहिद मोहल्ले में ही दूसरे मकान में रहते हैं। पुलिस और परिजनों के मुताबिक रोज की तरह नासिर अनवर मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे मोहल्ले में ही स्थित अपनी परचून की दुकान पर जा रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने अपना स्कूटी मकान से बाहर निकाली और सड़क पर खड़ा करने के बाद गेट बंद करने लगे। इसी दौरान हमलावरों ने नासिर के सीने में गोली दागी और फरार हो गए। घटना तड़के साढ़े पांच बजे की है लिहाजा दुकान और मकान बंद थे और गली में सन्नाटा था। गोली नासिर के सीने में लगी और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
सुबह-सुबह फायरिंग की आवाज से मोहल्ले में सनसनी फैल गई। नासिर की बीवी फरजाना भी आनन-फानन दौड़कर घर से बाहर आई तो उसने एक हमलावर को भागते देखा। वारदात से पूरा इलाका थर्रा उठा। पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा। एएसपी डा. यशवीर सिंह ने बताया कि हत्या की वजह साफ नहीं है, पुलिस तहकीकात में जुटी है।