फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Procession taken out on Ram Navami, devotees danced

Moradabad News: रामनवमी पर निकाली शोभायात्रा, थिरके श्रद्धालु

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out on Ram Navami, devotees danced
मुरादाबाद। श्रीरामनवमी कमेटी की ओर से प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा में झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा का शुभारंभ राजकीय इंटर काॅलेज से हुआ। भव्य शोभायात्रा में 23 झांकियां शामिल रहीं। सभी झांकियां फूलों से सुसज्जित की गईं। इनकी सुंदरता देखते ही बन रही थी।
विज्ञापन

बैंडबाजे, ढोल नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु झूमते हुए चल रहे थे। प्रत्येक झांकी से विभिन्न तरह के प्रसाद जैसे फल, बूंदी, मिश्री सौंफ आदि का वितरण किया गया। माता महाकाली, खाटू श्याम, भगवान गणेश, राधा कृष्ण, महाकाल की झांकी खास रही।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि नगर विधायक रितेश गुप्ता, मेयर विनोद अग्रवाल, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला, धर्मगुरु धीरशांत दास ने मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना कर और नारियल फोड़कर शोभायात्रा की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा में पहली बार भगवान वाल्मीकि जी की झांकी लव कुश के साथ, भगवान विष्णु जी के दसों अवतार की झांकी, माता वैष्णो देवी के दरबार की भव्य झांकी, बांके बिहारी जी की झांकी जो वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर में बनी हुई है, अशोक वाटिका की झांकी प्रभु हनुमान जी फल वितरण करते हुए, माता शबरी की झांकी, केवट संवाद की झांकी, प्रभु ब्रह्मा विष्णु महेश जी की झांकी, प्रभु शिव पार्वती की झांकी को खास तौर पर शामिल किया गया।
शोभायात्रा का जगह-जगह प्रभु श्रीराम भक्तों ने फूल मालाओं से स्वागत किया एवं विभिन्न प्रकार का प्रसाद वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed