फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   probe start in case of waggon derailment

Moradabad News: पांच वैगन में गलत मिली स्टील चादर की स्थिति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
probe start in case of waggon derailment
मुरादाबाद।मालगाड़ी के वैगन पलटने के मामले में रेलवे की विभागीय जांच जारी है। सुपरवाइजर स्तर की टीम को मालगाड़ी के पांच अन्य वैगन में स्टील चादर (रिम) की स्थिति गड़बड़ पाई। चादर जिस स्थान पर रखी जानी चाहिए थी, उससे हटकर मिली है। हालांकि अभी तक हादसे का कारण स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन

अनुमान यह भी है कि वैगन पलटने से झटका लगने के बाद भारी भरकम स्टीर चादर खिसक गए हैं। रेलवे प्रशासन अबी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा है। माना जा रहा है कि वैगन पलटने में कपलिंग खुलना भी बड़ा कारण हो सकता है। हालांकि इस मामले में रेल प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान नहीं आया है। जांच टीम ने मौका मुआयना करने के बाद कई बिंदु नोट किए हैं। इसके बाद इंजीनियरिंग विभाग, कैरिज एंड वैगन विभाग और मालगाड़ी के स्टाफ ने पूछताछ की गई है। क्षतिग्रस्त दोनों वैगन की भी जांच की जा रही है। ज्ञात हो कि मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटपार्म नंबर पाच की लूप लाइन पर शनिवार सुबह 10:25 बजे मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर कर पलट गए। इससे मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed