फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   probe of fake insurrence company

मामा भांजे और साले बहनोई चला रहे थे फर्जी बीमा कंपनी, दो गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
probe of fake insurrence company
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में मामा-भांजे और साले-बहनोई फर्जी बीमा कंपनी चला रहे थे। पुलिस ने सोमवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर फर्जी कंपनी का खुलासा किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी फेसबुक के जरिये लोगों को बीमा पॉलिसी करने और लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी करते थे। गिरोह का सरगना और अन्य आरोपी भागे हुए हैं, उनकी तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन

एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने सोमवार दोपहर पुलिस लाइन में फर्जी बीमा कंपनी का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोगों ने बुद्धि विहार सेक्टर दो में फर्जी बीमा कंपनी खोल रखी है। फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिये आरोपी लोगों को लोन दिलाने और बीमा करने का झांसा देकर फंसाते हैं। इसके बाद उनसे अपने खातों में रकम जमा कराते हैं।
विज्ञापन

सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में एसआई जितेंद्र कुमार और एसआई अखिलेश गंगवार ने पुलिस टीम के साथ रविवार रात बुद्धि विहार सेक्टर दो एलआईसी दफ्तर के पास एक मकान में दबिश दी। टीम ने मौके से ठाकुरद्वारा थानाक्षेत्र के लालावाला निवासी जैनेंद्र उर्फ जैनू और हापुड़ जनपद के हाफिजपुर थानाक्षेत्र भाटैल गांव निवासी अमित कुमार को दबोच लिया गया। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में कबूल किया है कि वह पिछले छह माह से अपने अन्य साथी रवि चौधरी और कावेंद्र सिंह के साथ मिलकर फर्जी बीमा कंपनी चला रहे हैं। लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए आरोपियों ने फेसबुक पर आईडी बना रखी हैं। जिस पर बीमा पॉलिसी कराने और लोन दिलाने के विज्ञापन पोस्ट करते हैं। इसके अलावा आरोपियों ने कई लिंक भी बना रखे हैं। जिन्हें व्हाट्सएप पर भेजते हैं। रवि चौधरी और कावेंद्र सिंह भाग गए। टीम ने मौके पर एक लैपटॉप, 8 रजिस्टर, 4 मोबाइल, एक फाइल बरामद की है। सीओ सिविल लाइंस आशुतोश तिवारी ने बताया कि इस गिरोह का सरगना रामपुर के सैफनी थानाक्षेत्र के सद्दीनगर निवासी रवि चौधरी है। रवि का जीजा अमित कुमार है। आरोपी जैनेंद्र उर्फ जैनू का मामा ठाकुरद्वारा थानाक्षेत्र नन्हू वाला निवासी कावेंद्र सिंह है। सोमवार दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी जैनेंद्र उर्फ जैनू और अमित कुमार को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed